फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sri Krishna Janmotsav celebrated with great pomp, listeners were emotional

Farrukhabad News: धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, श्रोता हुए भावविभोर

Thu, 15 May 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 15 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Sri Krishna Janmotsav celebrated with great pomp, listeners were emotional
कंतला में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को सुन आनंद लेते बच्चे व श्रद्धालु। - फोटो : कंतला में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को सुन आनंद लेते बच्चे व श्रद्धालु।
कमालगंज। ब्लाक क्षेत्र के गांव कंतला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। श्रोता भावविभोर हुए। बाल लीलाओं में पूतना वध लीला सुनकर बच्चे भी रोमांचित हुए।
विज्ञापन




कथा का प्रारंभ हवन-पूजन के साथ हुआ। कथाव्यास सुरेश चन्द्र द्विवेदी ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव लीला का गुणगान करने के बाद बाल लीलाओं का वर्णन किया। पूतना वध, यमलार्जुन, कालीदह, माखनचोरी लीला सुन श्रोता मुग्ध हुए। आचार्य सुनोराम दुबे ने कथा के प्रसंगों को मनुष्य के व्यावहारों से जोड़कर सत्यता, इंसानियत, मेल मिलाप का व्यवहार करने पर बल दिया। संगीतमय संगत में ढोलक पर राजेश, पैड पर पुजारी, आर्गन पर अर्पित राजपूत, हरिप्यारे रणवीर सिंह, रामनिवास ने साथ दिया। कथा परीक्षित सावित्री देवी, रामवीर सिंह उर्फ पप्पू, यज्ञपति मुलायम सिंह रहे।
विज्ञापन

आयोजन समिति की ओर से प्रेमचन्द राजपूत, रामब्रज, सुधीश कुमार, बबलू राजपूत, गुड्डू सिंह, रामप्रकाश शास्त्री, जगतराम शास्त्री, पंडित बरजोर, अरविंद राजपूत आदि ने व्यवस्था की। साज-सज्जा व प्रसाद वितरण जवाहरलाल राजपूत, डाॅ. बलवीर सिंह, संतोष सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed