{"_id":"4dad104d45395155c7637a92e95788ae","slug":"spare-parts-one-arrested-in-robbery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेयर पार्ट्स लूट में एक एक गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेयर पार्ट्स लूट में एक एक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 28 Oct 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। स्पेयर पार्ट्स भरी डीसीएम को लूट मामले में बुधवार को पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पुलिस ने लुटेरे से 400 गत्ते स्पेयर पार्ट्स भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
20 अक्तूबर को फरीदाबाद से बाराबंकी स्पेयर पार्ट्स लाद कर जा रही डीसीएम को अलीगंज रोड पर बोलेरो सवार बदमाशों ने चालक परिचालक को बंधक बनाकर लूट लिया था। डीसीएम चालक साजिद निवासी मेवात हरियाणा ने कोतवाल रूम सिंह यादव को घटना की जानकारी दी थी। उसी दिन देर रात शमसाबाद के गांव रजलामई के पास डीसीएम बरामद हुई थी। अगले दिन ममापुर रोड पर बंबा किनारे लूटे गए माल के 106 गत्ते मिले थे।
विज्ञापन
पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों की पकड़ कर एटा जनपद के जसरथपुर थाना क्षेत्र के जंगल से एक डीसीएम में लदे लूटे गए माल के 400 गत्ते बरामद कर लिए थे। पुलिस ने बुधवार को अलीगंज के मोहल्ला सुदर्शनदास निवासी अमित कोरी को हिरासत में लिया। सुदर्शनदास के आठ साथी भागने में कामयाब हो गए थे। कोतवाल ने बताया कि भागे युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन