फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SP made in-charge of PDA discussion in Amritpur assembly constituency

Farrukhabad News: सपा ने अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में पीडीए चर्चा के प्रभारी बनाए

Fri, 17 Jan 2025 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
SP made in-charge of PDA discussion in Amritpur assembly constituency
फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी पीडीए चर्चा, मतदाता जागरूकता, वोट बढ़वाने और बूथ मजबूत करने की मंशा से जोन स्तर पर कार्यक्रम करेगी। इसके लिए अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में हर जोन पर एक प्रभारी नियुक्त किया गया है। यही नहीं जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर और विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह उर्फ भोला यादव को छह-छह जोन का प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने पीडीए चर्चा कार्यक्रमों की सफलता के लिए पदाधिकारियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। बताया कि राजपुर जोन के निर्भान सिंह बापू, विनीत परमार, अमृतपुर के विपिन यादव व देव सिंह यादव, राजेपुर के रुकमंगल सिंह, दहेलिया के धर्मेंद्र यादव, भरखा के हर्ष सोमवंशी, चिलसरा के नरेश चंद्र पाल व संजय राजपूत, हरसिंहपुर गोवा के ब्रजेश पाल व अमीर सिंह यादव, मंझना के डॉ. नवरंग सिंह, नवाबगंज के सुमित शाक्य व साजिद अली, संकिसा के पंकज यादव, नीबकरोरी के धीरज मिश्रा, सिरोली जोन के अनुराग यादव व अमित कठेरिया को प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर और अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष भोला यादव को छह-छह जोन का प्रभारी बनाया गया। यह दोनों ही पदाधिकारी कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed