फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SP legislators expressed in polls foul

सपा विधायकों ने जताई पंचायत चुनाव में गड़बड़ी की आशंका

Mon, 05 Oct 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Mon, 05 Oct 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
SP legislators expressed in polls foul

फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के विधायकों ने पंचायत चुनाव में गड़बड़ी होने की आशंका जताई है। जिले के तीनों सपा विधायकों ने  एक स्वर में कहा कि दबंगई  और गुंडागर्दी से चुनाव प्रभावित करने वाले लोगों का विरोध किया जाएगा।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी से अमृतपुर क्षेत्र से विधायक नरेंद्र सिंह यादव, कायमगंज विधायक अजीत कठेरिया और भोजपुर विधायक जमालुद्दीन सिद्दकी सोमवार को पीडब्लूडी निरीक्षण भवन में पत्रकारों से रूबरू हुए। पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि पंचायत चुनाव में गड़बड़ी की पूरी संभावना है।
विज्ञापन


उन्होंने नाम लिए बिना कहा कि कुछ अधिकारी भी चुनाव को प्रभावित करने के लिए काम कर रहे हैं। चुनाव बाद ऐसे अधिकारियों को सबक सिखाया जाएगा। चुनाव में पार्टी के लोगों के गड़बड़ी करने पर पूर्व मंत्री ने कहा कि पार्टी में घुसपैठिए आ गए हैं। यह लोग ही चुनाव को प्रभावित करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने कहा कि चुनाव में व्यवस्था न बिगड़े इसलिए जिलाधिकारी को गड़बड़ी वाले स्थानों को चयनित कर कार्यवाही की मांग की गई है। पूर्व मंत्री ने कहा कि अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में नाम काटने और बढ़ाने के लिए दबाव डाला गया है। अमृतपुर के एसडीएम व तहसीलदार ने गुंडई करने वालों के दबाव में आकर आचार संहिता के बाद भी कुछ कर्मचारियों और लेखपालों का स्थानांतरण कर दिया। वह पार्टी से ज्यादा प्राथमिकता जिले के लोगों को देते हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि कहीं न कहीं चुनाव को प्रभावित करने की शुरुआत हो चुकी है। अमृतपुर क्षेत्र को बाहरी लोगों ने चरागाह समझ रखा है जनता जागरूक है।

युवा नेता सचिन यादव ने कहा कि जनता को गुंडई करने वाले लोगों से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि दबंगई के खिलाफ वह व जिले के सभी विधायक एकजुट होकर मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि गलत लोगों के खिलाफ उन्होंने हमेश संघर्ष किया है।  जिले को गर्त में जाने और दबंगई से बचाने के लिए मुहिम चलाई जा रही है। उन्होंने जनता से अपील की कि अपने और परिवार के सम्मान के लिए समझबूझ कर वोट दें। जिले के लोग अमन चैन पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि गुंडों और दबंगों को जनता ने कभी पसंद नहीं किया है। निष्पक्ष चुनाव कराने की जिलाधिकारी से मांग की गई है।

कायमगंज के विधायक अजीत कठेरिया ने कहा कि बाहरी जनपदों से आए लोगों को जिले में वोटर बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में मनमानी करने के लिए पुराने बूथों की जगह दूर स्थानों पर बूथ परिवर्तन करवाए गए हैं।  भोजपुर के विधायक जमालुद्दीन सिद्दकी ने कहा कि कोटेदारों और प्रधानों को धमकाकर नेतागीरी करने वाले अपने गिरेबान में झांके। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर बम रखने वालों की निंदा की।

कहा कि जिले में अमन चैन कायम रहे यही कामना है। सभी ने कहा कि कायमगंज के विधायक अजीत कठेरिया की पत्नी सकुना देवी को दमदारी से जिला पंचायत का अध्यक्ष बनाया जाएगा। गेस्ट हाउस में पहुंचे पूर्व ब्लाक प्रमुख व बसपा नेता मोहम्मद उमर खां ने भी नरेंद्र सिंह व अजीत कठेरिया से गुफ्तगू की।


आचार संहिता के उल्लंघन पर हो सकती कार्रवाई
फर्रुखाबाद। सपा विधायकों के पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता करने में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला बनता दिख रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट शिवबहादुर सिंह का कहना है कि चुनाव के दौरान सियासी  नेताओं के सरकारी भवनों के इस्तेमाल की अनुमति नहीं है। इस मामले में विधायकों पर विधिक कार्रवाई  की जाएगी। प्रेस वार्ता से पहले सपा विधायक नरेंद्र सिंह यादव, जमालुद्दीन सिद्दीकी व अजीत कठेरिया ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर करीब आधा घंटा तक डीएम सत्येंद्र कुमार सिंह से वार्ता की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed