{"_id":"5e288cfa8ebc3e7d64525297","slug":"sonal-wins-district-level-girl-parliament-farrukhabad-news-knp5400768188","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद स्तरीय बालिका संसद प्रतियोगिता में सोनल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद स्तरीय बालिका संसद प्रतियोगिता में सोनल ने मारी बाजी
विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कालेज में हुई बालिका संसद में मौजूद छात्राएं।
- फोटो : FARRUKHABAD
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं के तहत जिला स्तरीय बालिका संसद प्रतियोगिता हुई। इसमें ब्लाक स्तर पर हुई प्रतियोगिताओं में चयनित छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मदन मोहन कनौडिया बालिका इंटर कालेज की छात्रा सोनल तिवारी ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ में बुधवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत बालिका संसद प्रतियोगिता कराई गई। इसमें ब्लाक स्तर पर हुई प्रतियोगिताओं की विजेता छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बालिका संसद में स्पीकर की भूमिका छात्रा फिरदौस ने निभाई।
इसमें मदन मोहन कनौडिया बालिका इंटर कालेज की छात्रा सोनल तिवारी ने प्रथम, रखा बालिका इंटर कालेज की छात्रा पूजा दुबे ने द्वितीय और राजकीय बालिका इंटर कालेज राजेपुर की छात्रा माही ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
इसमें निर्णायक की भूमिका शिक्षक विजय सिंह यादव, शैलजा मौर्या ने निभाई। इस दौरान जीजीआईसी की प्रभारी प्रधानाध्यापिका संघमित्रा भास्कर, सोनी कटियार, ज्योति, विरमा पाल, गीता देवी, अनुसुइया दीक्षित, इंदिरा राठौर समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।