फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Some seven thousand, four hundred thousand to spend any

किसी के सात हजार, किसी के चार लाख खर्च

Wed, 08 Feb 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 08 Feb 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
Some seven thousand, four hundred thousand to spend any
प्र‌तिकात्मक - फोटो : अमर उजाला

 विधानसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने चुनावी खर्चा अनुशरण टीमों को दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को सदर सीट के प्रत्याशियों और बुधवार को भोजपुर विधानसभा शीट के प्रत्याशियों ने कोषागार पहुंच कर अभी तक किए गए खर्चे का ब्योरा पेश किया। अभी तक किसी ने सात हजार तो किसी ने चार लाख से भी ज्यादा रुपये अबी तक चुनाव प्रचार में खर्च किए हैं। सदर विधान सभा क्षेत्र के चार और भोजपुर विधान सभा क्षेत्र के पांच प्रत्याशियों ने खर्चे का ब्योरा नहीं दिया है। इनको रिटर्निंग आफीसरों ने नोटिस जारी किया है।  

विज्ञापन


सदर विधानसभा
पूर्व एमएलसी ने किए सबसे ज्यादा खर्च
सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में से निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने 6 फरवरी तक सबसे ज्यादा रुपये चुनाव प्रचार में खर्च किए हैं। इन्होंने 2.10 लाख रुपये खर्च करने का लेखा जोखा दाखिल किया है। सपा प्रत्याशी विजय सिंह ने दो लाख रुपये खर्च किया। भाजपा प्रत्याशी सुनील दत्त द्विवेदी ने 1.71 लाख रुपये खर्च किए। बसपा प्रत्याशी मोहम्मद उमर खां ने 1.49 लाख रुपये, निर्दलीय प्रत्याशी सर्वेंद्र सिंह ने लगभग 30500 रुपये खर्च किए, महान दल प्रत्याशी सर्वेश शाक्य ने अभी तक चुनाव में 12300 रुपये, निर्दलीय प्रत्याशी धनंजय ने लगभग 10800 रुपये खर्च किया। अन्य कोई भी प्रत्याशी 15 से 20 हजार रुपये तक खर्च नहीं कर सका।
विज्ञापन


भोजपुर विधानसभा
सपा प्रत्याशी ने सबसे ज्यादा किया खर्चा
सपा प्रत्याशी अरशद सिद्दीकी ने अभी तक चुनाव प्रचार में 4.24 लाख रुपये खर्च कर दिए हैं। भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र सिंह ने लगभग 2.83 लाख रुपये, बसपा प्रत्याशी जेमनी राजपूत ने 2.62 लाख रुपये खर्च किए, इसमेें मायावती की सभा में 88 हजार रुपये खर्च किया गया है। इसमें हेलीकाप्टर और वाहनों से आए प्रत्याशियों का खर्चा शामिल नहीं किया गया है। लोकदल प्रत्याशी उर्मिला देवी ने 2.59 लाख रुपये, पीस पार्टी के प्रत्याशी मतजीन ने 29 हजार, एजाज एजाज अहमद ने 29 हजार, दलगंजन सिंह ने 26 हजार, विश्राम सिंह ने 21 हजार और रामतीर्थ ने 17 हजार रुपये अभी तक खर्च किए हैं। अन्य प्रत्याशी 15 हजार रुपये से कम खर्च किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनको दिया गया नोटिस
सदर विधानसभा- निर्दलीय प्रत्याशी जनार्दन दत्त, शांति स्वरूप, विजय सिंह, हंसराम
भोजपुर विधानसभा- सैय्यद अनवर अली, धर्मेंद्र सिंह पाल, श्रीनिवास, जगपाल, जलालुद्दीन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed