{"_id":"66bbae750ef70fb28202b58d","slug":"software-expired-digital-x-ray-machine-closed-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-103650-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सॉफ्टवेयर एक्सपायर, बंद हुई डिजिटल एक्सरे मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सॉफ्टवेयर एक्सपायर, बंद हुई डिजिटल एक्सरे मशीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में सॉफ्टवेयर एक्सपायर होने से डिजिटल एक्सरे मशीन ने काम करना बंद कर दिया है। इससे रोजाना आने वाले सौ से अधिक मरीजों के सामने दिक्कतें खड़ी हो गईं। गंभीर मरीजों और पुलिस संबंधी केसों के पुरानी मशीन से एक्सरे करके काम चलाया गया।
दरअसल, अस्पताल में करीब साढ़े चार साल पहले प्रोग्नेसिस लिमिटेड ने डिजिटल एक्सरे मशीन लगाई थी। मशीन की देखरेख समेत अन्य दिक्कतों का समाधान इसी कंपनी के इंजीनियर करते थे। कुछ महीने पहले मशीन के संचालन का काम सायरिक्स लिमिटेड के पास चला गया। डिजिटल मशीन में चल रहे ऑनलाइन सॉफ्टवेयर की मियाद खत्म होने की जानकारी जिम्मेदारों को थी, इसके बावजूद मशीन बंद होने का इंतजार किया गया।
सोमवार सुबह जब मशीन को खोला गया, तो सॉफ्टवेयर नहीं खुला। वह हर प्रयास के दौरान वारंटी खत्म होने की सूचनाएं देता रहा। काफी प्रयास के बाद जब पुरानी कंपनी से संपर्क किया गया, तो पता चला कि अब दूसरी कंपनी काम कर रही है। दूसरी कंपनी भी फिलहाल संतोषजनक सर्विस देने में नाकाम है। लिहाजा मंगलवार को भी मशीन बंद रही।
विज्ञापन
इमरजेंसी और ओपीडी में आने वाले मरीजों में करीब सौ मरीजों का रोजाना एक्सरे कराया जाता है। मंगलवार को भी कई मरीज स्ट्रेचर से एक्सरे कराने पहुंचे। गंभीर मरीजों के अलावा पुलिस संबंधी मामलों का एक्सरे मैनुअल मशीन से किया गया। हालांकि अधिकतर मरीजों को बिना एक्सरे कराए ही लौटना पड़ा। इससे लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि कंपनी को बता दिया है। स्वतंत्रता दिवस के अवकाश की वजह से दिक्कत है। 16 अगस्त तक सही होने की उम्मीद है।