फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Slogans taken out in protest against GST survey

Farrukhabad News: जीएसटी सर्वे के विरोध में नारेबाजी कर निकाला जुलूस

Fri, 26 May 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 26 May 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Slogans taken out in protest against GST survey
कायमगंज। व्यापार मंडल (लोकेश गुट) के नेताओं ने गुरुवार को नगर से बाइक जुलूस निकालकर जीएसटी सर्वे पर विरोध जताया। उनका कहना था कि जीएसटी अधिकारी फर्जी फर्मों का सर्वे करने के बजाय व्यापारियों का सर्वे के नाम पर उत्पीड़न कर रहे हैं। व्यापारी नेताओं ने वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम संजय सिंह को दिया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल लोकेश गुट के जिलाध्यक्ष मनोज कौशल के नेतृत्व में व्यापारी नेता मंडी समिति में जमा हुए। यहां से बाइक जुलूस लेकर सर्वे बंद करो का नारा लगाते हुए नगर से निकले। तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन दिया।इसमें कहा कि अधिकांश शहरों में सर्वे अभियान के नाम पर जीएसटी अधिकारी व्यापारियों से धन उगाही कर रहे हैं। जबकि अभियान फर्जी फर्मों से माल सप्लाई करने वालों को चिन्हित करने के लिए है। फर्जी फर्मों का सर्वे करने के सरकार ने निर्देश दिए हैं। सर्वे के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा जीएसटी अधिकारियों की सांठगांठ से ही फर्जी फर्मों से माल सप्लाई किया जाता है। ऐसे फर्म से माल ढुलाई करने वालों पर जीएसटी टीम कार्रवाई नहीं करती है। ऐसी फर्जी फर्मों के पंजीकरण के समय सभी दस्तावेज जीएसटी विभाग में जमा होते हैं। इससे अधिकारियों के संज्ञान में सारा मामला रहता है। सर्वे के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर बेवजह किसी व्यापारी के यहां छापा मारा गया, तो व्यापार मंडल इसका विरोध कर आंदोलन भी करेगा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, अमित सेठ, अभिषेक अग्रवाल, जितेंद्र रस्तोगी, कमेलश भारद्वाज, विशाल गुप्ता, मंशाराम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तहसील कार्यालय में व्यापारी नेताओं ने एसडीएम संजय सिंह को बताया कि इन दिनों नगर में बिजली आपूर्ति ध्वस्त चल रही है। इस पर एसडीएम ने अधिशाषी अभियंता समरनाथ सिंह व एसडीओ अंकुश पाल को बुलाकर वार्ता की। विभाग के अफसरों ने बताया फिलहाल ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने की वजह से समस्या आ रही है। उन्होंने कहा समस्या का समाधान करने के लिए काम चल रहा है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने 15 दिन का समय मांगा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed