फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Six year old girl died due to drowning in flood

Farrukhabad News: बाढ़ में डूबकर छह साल की बच्ची की मौत

Wed, 19 Jul 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 19 Jul 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Six year old girl died due to drowning in flood
फर्रुखाबाद। गंगा में आई बाढ़ जानलेवा होने लगी है। दुकान से सामान लेने गई एक बच्ची गहरे पानी में डूब गई। इससे उसकी मौत हो गई। घर में चीख-पुकार मच गई। वहीं, शमसाबाद क्षेत्र में चारा लेने गई मां-बेटी समेत पांच लोग डूबने लगे। आसपास के लोगों ने डूबते देख छलांग लगाकर पांचों को बचा लिया।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव कटरी धर्मपुर में बाढ़ का पानी भरा है। गांव के वीरपाल राजपूत की बेटी राधिका (6) मंगलवार दोपहर घर से कुछ दूर स्थित दुकान से सामान लेने गई थी। गली में गहरे पानी का उसे आभास नहीं था, लिहाजा वह डूब गई। लोगों ने पानी में खोजबीन की तो उसका शव भी मिल गया। इसके बाद परिजनों में चीख
विज्ञापन

पुकार मच गई। राधिका आठ भाई-बहनों में सातवें नंबर की थी। मां छोटी बिटिया व अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन ट्रैक्टर-ट्राॅली से शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर, शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार गांव कटरी तौफीक निवासी नेकराम की पत्नी सुखदेवी अपनी पुत्री जयंती (10), गांव के असेंद्र (11) पुत्र रामसेवक अर्पित (9) पुत्र रामसेवक, सरवन (9) पुत्र अर्जुन के साथ बैलगाड़ी से तेजापुर गांव जानवरों के लिए चारा लेने जा रही थी।
गांव झौआ और कटरी तौफीक के बीच में सड़क पर पानी होने से बैलगाड़ी को खंदक की ओर ले गए। इससे बैलगाड़ी पलट गई, जिसमें पांचों सवार गाड़ी में दब गए और बैलगाड़ी तेज बहाव में 100 मीटर दूर चली गई। सड़क पर घूम रहे झौआ गांव के प्रवीण कुमार, बलवीर, अवधेश कुमार, सचिन कुमार, सत्यवीर, विपिन कुमार ने डूबते देखा तो छलांग लगा दी।
ग्रामीणों ने पांचों लोगों को बचा लिया। बैलगाड़ी को ट्रैक्टर से खींचकर बाहर निकाला। सुखदेवी और जयंती की हालत गंभीर होने पर प्रधान देवेंद्र यादव ने बाइक से निजी अस्पताल पहुंचाया।

कायमगंज तहसीलदार संतोष कुमार और दरोगा विशेष कुमार मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने बताया कि सुखदेवी की हालत ठीक होने पर परिजन घर ले गए। कटरी तौफीक में दो नाव पहले से चल रही थीं। एक नाव और बढ़ा दी गई है। डूबे लोगों की हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed