{"_id":"e38078d985838d7c491baa8006717589","slug":"six-hundred-villages-power-failure-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह सौ गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह सौ गांवों की बिजली गुल
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Wed, 24 Jun 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
पुराने नीबकरोरी विद्युत उपकेंद्र का केबिल बक्सा जलने से लगभग चार सौ
विज्ञापन
गांवों तथा कंपिल उपकेंद्र में अल्टी पेनल व डीसी चार्जर में आग लगने से
लगभग दो सौ गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शाम को चार सौ गांवों की
बिजली चालू हो गई जबकि कंपिल क्षेत्र के गांवों को दो दिन तक बिजली मिलना
मुश्किल होगा।
नीबकरोरी विद्युत उपकेंद्र से मोहम्मदाबाद, नवोदय, मदनपुर, बराकेशव, नीबकरोरी व जहानगंज फीडरों से ग्रामीण क्षेत्रों को बिजली सप्लाई दी जाती है। मंगलवार रात में आई आंधी से हुए फाल्ट के कारण मोहम्मदाबाद, नवोदय और मदनपुर फीडर का केबिल बक्सा जल गया। इससे तीनों फीडरों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। बुधवार को दिन में केबिल बक्सा की
मरम्मत का काम शुरू हुआ। इस कारण सभी फीडरों की आपूर्ति बंद कर दी गई। सभी फीडर बंद होने से लगभग चार सौ गांवों की बिजली सप्लाई बंद रही। शाम करीब चार बजे केबिल बक्सा सही होने के बाद आपूर्ति शुरू की हुई। वहीं कंपिल विद्युत उपकें द्र पर सुबह रोस्टर के अनुसार पांच बजे गांवों को सप्लाई दिए जाने को एसएसओ रामविलास ने डीसी चार्जर
चालू किया। इसके चालू करते ही जोरदार धमाके के साथ अल्टी पेनल और डीसी चार्जर से आग की लपटें निकलने लगीं। लपटों की चपेट में आने से एसएसओ बाल-बाल बच गए। दोनों उपकरण फुंकने से उपकेंद्र से संचालित कंपिल और धर्मपुर फीडरों की मशीनें शुरू नहीं हो सकीं। बिजली सप्लाई ठप हो गई। इससे लगभग दो सौ गांवों की बिजली आपूर्ति बंद है।
लाइनमैन फुंके हुए उपकरणों की मरम्मत में दिन भर लगे रहे। इन्हें कोई सफलता नहीं मिली। इस कारण तीन दिन तक क्षेत्र के लगभग दो सौ गांवों को बिजली मिलना मुश्किल है। एसएसओ राम विलास ने बताया कि अल्टी पेनल और डीसी चार्जर फुंकने के कारण मशीनें नहीं चल रही हैं। इनके सही होने के बाद ही मशीनें चल पाएंगी।
बंच लाइन धू-धूकर जली
फतेहगढ़ के मोहल्ला मछली टोला मक्खन वाली गली में पड़ी बंच लाइन दोपहर के समय जलने लगी। इसकी जानकारी देने को जेई का कई बार मोबाइल फोन मिलाया गया लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया। जलती बंच लाइन केे नीचे गिरने से गली में खेल रहे छोटे-छोटे बच्चे बाल-बाल बच गए। मोहल्लो के लोगों ने डंडे से गली में लटकती हुई बंच लाइन को किनारे किया।
मछली टोली मक्खन वाली गली में बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग ने लगभग दो साल पहले बंच लाइन डलवाई थी। ठेकेदार ने घटिया किस्म की बंच लाइन डाल दी। बुधवार की दोपहर बिजली जाने के बाद दोबारा आपूर्ति शुरू हुई कि बंच लाइन से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग लग गई। यह देख मोहल्ले के लोगों ने अवर अभियंता वेद प्रकाश के
मोबाइल फोन पर काल की लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। बंच लाइन जलने के बाद कट कर नीचे लटक गई। इसकी चपेट में आने से बच्चे व पशु बच गए। अवर अभियंता के मोबाइल फोन न उठाने के कारण मोहल्ले के लोगों ने खुद डंडे के सहारे गली में लटकती बंच को एक किनारे किया। उस्मान, अनिल खान, शहवाज, बालेमियां, शमसाद, साबिर हुसैन व राशिद ने बताया कि इसकी शिकायत डीएम से की जाएगी।