{"_id":"6ab6bf78b27104b8f5005848","slug":"sir-a-parcel-has-arrived-but-the-house-cant-be-found-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-111906-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सर पार्सल आया है, घर नहीं मिल रहा, कॉल कर लो और मोबाइल हैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सर पार्सल आया है, घर नहीं मिल रहा, कॉल कर लो और मोबाइल हैक
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। साइबर ठगों ने लोगों के खाते खाली करने का नया तरीका ढूंढा है। डीएफओ राजीव कुमार के मोबाइल पर शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीब फोन आया। सर, आपका पार्सल आया है। घर नहीं मिल रहा। मैंने नंबर भेजा है, आप उस पर फोन कर लें।
डीएफओ ने जैसे ही फोन किया, उनका मोबाइल साइबर ठग ने हैक कर लिया। ठगों ने मोबाइल में फीड अधिकांश नंबरों पर मैसेज कर रुपये भेजने की बात कही। हालांकि, डीएफओ ने साइबर सेल की मदद से अपने बैंक खातों पर रोक लगवाई।
डीएफओ राजीव कुमार के साथ यह घटना सुबह ऑफिस पहुंचने के बाद हुई। उनका मोबाइल हैक करने के बाद साइबर ठगों ने उसमें फीड नंबरों पर व्हाट्सएप के माध्यम से रुपये मांगने वाले मैसेज भेजने शुरू किए। भेजे गए मैसेज में लिखा कि 48,000 रुपये की तत्काल आवश्यकता है। मेरा यूपीआई काम नहीं कर रहा है। दो घंटे में पैसे वापस करेंगे। साथ में यह भी लिखा था पेटीएम/गूगल-पे, 7001808824, श्री अर्घा। इसके आधे घंटे बाद उन्हीं नंबरों पर दोबारा आए मैसेज में 32 हजार रुपये भेजने की बात कही गई। हालांकि, डीएफओ को तुरंत ही जानकारी हो गई थी। कई लोगों ने सीयूजी नंबर पर कॉल करके डीएफओ से जानकारी ली, तो हकीकत का पता चला।
विज्ञापन
डीएफओ ने बताया कि मोबाइल हैक होते ही उन्होंने साइबर सेल से संपर्क साधा। अपने सभी बैंक खातों पर रोक लगवा दी। इसीलिए नुकसान होने से बच गया। करीब दो घंटे बाद साइबर सेल की मदद से मोबाइल हैकरों की गिरफ्त से बाहर आ सका।