फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shuffling in deployment of 37 secretaries of 62 gram panchayats

62 ग्राम पंचायत के 37 सचिवों की तैनाती में फेरबदल

Fri, 24 Jul 2020 05:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Shuffling in deployment of 37 secretaries of 62 gram panchayats
62 ग्राम पंचायतों के 37 सचिवों की तैनाती में फेरबदल
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद की 62 ग्राम पंचायतों के 35 सचिवों की तैनाती में शुक्रवार को फेरबदल किया गया है। इसमें अधिकारी के करीबी सचिवों को बड़ी ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी दी गई जबकि कई को एक-एक ग्राम पंचायत का चार्ज दिया गया है।
शमसाबाद ब्लाक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी राजीव गौतम के पास 11 ग्राम पंचायतों का चार्ज था। इनका चार्ज सात सचिवों को बांटकर उन्हें ब्लाक बढ़पुर स्थानांतरित कर दिया गया। सचिव राजीव गौतम को बढ़पुर ब्लाक की बड़ी ग्राम पंचायतों बरौन, याकूतगंज, विजाधरपुर, धंसुआ, खानपुर, मसेनी, जसमई व महरूपुर सहजू का चार्ज दिया गया है। इन ग्राम पंचायतों में चार सचिव तैनात थे।
विज्ञापन

उन्हें दूसरी ग्राम पंचायतों में भेज दिया गया। राजेपुर ब्लाक के सचिव बृजेश सिंह के पास रहीं नौ ग्राम पंचायतों का चार्ज चार सचिवों में विभाजित कर उन्हें ब्लाक कमालगंज भेज गया है। वहां भी उन्हें 6 बड़ी ग्राम पंचायतों रामपुर माझगांव, शेरपुर सराय, गगनी, ईशापुर, खुदागंज व दानमंडी की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह 62 ग्राम पंचायतों में कुल 37 सचिवों की तैनाती कर फेरबदल किया गया है। वहीं एडीओ पद पर प्रोन्नत अजीत पाठक से पांच ग्राम पंचायतों का चार्ज लेकर वहां सचिवों की तैनाती कर दी गई। उन्हें पद से कार्यमुक्त कर दिया गया। अब वह राजेपुर ब्लाक में एडीओ की जिम्मेदारी संभालेंगे।

विभाग में चर्चा है कि ग्राम पंचायतों में भुगतान कराने को लेकर बड़े स्तर पर सचिवों को इधर से उधर भेजा गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि बीडीओ ने मुख्य विकास अधिकारी को सचिवों की तैनाती के लिए प्रस्ताव दिए थे। इस पर जिलाधिकारी से अनुमोदन लेने के बाद सचिवों को स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed