फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shortage of room invigilators at examination centers

फर्रूखाबाद: परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की कमी

Tue, 21 Feb 2023 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Shortage of room invigilators at examination centers
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 2023 (यूपी बोर्ड) परीक्षा में केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की कमी कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, जिनमें कक्ष निरीक्षक कम मिले। वहीं, हाईस्कूल में 607 व इंटरमीडिएट में 280 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह की पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान, इंटरमीडिएट लेखा शास्त्र व दोपहर की पाली में इंटरमीडिएट भूगोल विषय की परीक्षा थी। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह व राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुम्हरौर के प्रधानाचार्य उजवीर सिंह ने सोनी पारिया इंटर काॅलेज, फिरोज गांधी जनता इंटर काॅलेज, आरपी इंटर काॅलेज कमालगंज,आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने कालेज में बने स्ट्रांग व कंट्रोल रूम को देखा। कई केंद्रों पर उन्हें कक्ष निरीक्षक कम मिले। डीआईओएस ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कक्ष निरीक्षकों की कमी ही देखने को मिली। अन्य व्यवस्थाएं ठीक थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed