फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Seven people were burnt due to lightning, 37 cattle died, equipment was damaged

Farrukhabad News: बिजली गिरने से सात झुलसे, 37 मवेशी मरे, उपकरण फुंके

Mon, 01 Sep 2025 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Seven people were burnt due to lightning, 37 cattle died, equipment was damaged
फर्रुखाबाद। जनपद में रविवार को तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश के दौरान कई स्थानों पर बिजली गिरी। बिजली गिरने से तीन किशोरों सहित सात लोग झुलसकर घायल हो गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं बिजली की चपेट में आकर 37 मवेशी मर गए। घरों में लगे बिजली उपकरण भी फुंक गए।
विज्ञापन




मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव गनेशपुर निवासी अशोक कुमार आदि अपनी बकरियां चराने गए। इसी दौरान बारिश शुरू होने से बकरियां खेतों में जाकर पेड़ के नीचे खड़ी हाे गईं। कुछ दूरी पर दूसरे पेड़ के नीचे अशोक आदि खड़े थे। इसी बीच तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। इससे अशोक सहित दो लोगों की 34 बकरियां मौके पर ही मर गईं। गांव के गोविंद ने बताया कि 38 बकरियों में चार बकरी ही बचीं, जबकि अन्य बकरियां बिजली गिरने से मर गईं। सूचना पर पशु चिकित्साधिकारी, पुलिस व राजस्व टीम भी मौके पर पहुंचीं। मरी बकरियां ट्राली में भरवाकर गांव ले जाई गईं।
विज्ञापन


जहानगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के गांव मूसा खिरिया निवासी राजेश दिवाकर का घोड़ा बारिश के दौरान खेत में खड़ा था। अचानक बिजली गिरने से चपेट में आकर घोड़ा मर गया। घोड़े की कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुआंखेड़ा बाजीर आलम के मजरा अजमतपुर में लल्लन बाबू और खुशीराम की भैंसें पेड़ के नीचे बंधी थीं। तभी तेज बारिश के बीच बिजली गिरी। इससे दोनों भैंसें मौके पर ही मर गईं। भैंसों की कीमत करीब 90-90 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना से दोनों परिवारों में मायूसी है। गांव में अफरा-तफरी मची रही।


नबावगंज संवाददाता के अनुसार गांव कांधेमई मिलकिया निवासी आकाश(22) पुत्र राजेंद्र, रोहन(16) पुत्र ओंकार, ऋषभ(15) पुत्र अनिल कुमार व अंकित(17) पुत्र मुलायम सिंह खेतों में भैंस चराने गए थे। अचानक बारिश हाेने से चारों लोग एक खेत के किनारे बैठ गए। शाम 4.30 बजे बिजली गिरने से चारों लोग झुलसकर घायल हो गए। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें घर लाए। फिर सीएचसी ले जाकर में भर्ती कराया। वहीं कस्बा के मोहल्ला पुराना गनीपुर निवासी अनीता सक्सेना का परिवार घर में बैठा था। अचानक ऊपर के कमरे पर बिजली गिरने से लिंटर फट गया। इससे अनीता का पुत्र प्रियांशु सक्सेना बाल-बाल बच गया। बिजली गिरने से घरेलू बिजली उपकरण भी फुंक गए। इससे पूरा परिवार दहशत में आ गया। वहीं पड़ोसी भूरे यादव का भी परिवार घर में था। तेज धमाके के साथ बिजली गिरने से घरेलू उपकरण, इनवर्टर व बैटरी में तेज धमाका हुआ। इससे बच्चे अनमोल, विशाल व भूरे की पत्नी प्रीति देवी बाल-बाल बच गईं।
कमालगंज संवाददाता के अनुसार मूसलाधार बारिश के दौरान क्षेत्र गांव अमानाबाद निवासी सिराज (22) शाम करीब 4:30 बजे घर के बाहर खड़ा था। तेज आवाज में बिजली कड़कड़ाई तो दहशत में आकर सिराज गिर पड़ा।

कंपिल संवाददाता के अनुसार कंपिल क्षेत्र के गांव कमरुद्दीनगर निवासी उदयपाल (45) खेत में मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक गिरी बिजली की चपेट में आकर वह झुलस गए। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने उन्हें सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया। वहीं गांव मद्दुपुर निवासी चंद्रशेखर की पत्नी रजनी (24) घर पर मौजूद थीं। बारिश के दौरान गिरी बिजली ने उन्हें भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उनके पशु बाल-बाल बच गए। परिजनों ने तत्काल उन्हें भी सीएचसी कायमगंज पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed