{"_id":"5e70c9238ebc3ea4c76e4f02","slug":"settle-complaints-quality-farrukhabad-news-knp5507854134","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर दिया जोर
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस कायमगंज तहसील में समस्याएं सुनते एसपी डा. अनिल कुमार मिश्रा। संवाद न्यूज एज?
- फोटो : FARRUKHABAD
संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम मानवेंद्र सिंह ने कहा कि शिकायतों को गुणवत्ता पूर्ण निपटाएं। अब मुख्यमंत्री खुद आईजीआरएस की शिकायतों व पोर्टल की शिकायतों पर नजर बनाए हुए हैं।
उन्होंने कहा कि हर दफ्तर के बाहर कोरोना से बचाव के लिए हैंडवॉश काउंटर लगवाएं। एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि जहां कहीं से भी फरियादी की शिकायत निस्तारण के लिए आती है उसे प्राथमिकता से देखें। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।
मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता व एसपी की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। इस दौरान कोरोना से बचाव के उपाय किए गए। डायस से करीब एक मीटर दूर कुर्सियां लगाई गईं।
विज्ञापन
एक-एक को बुलाकर शिकायतें सुनी गईं। कंपिल क्षेत्र के एक गांव की महिला ने घर में घुसकर गांव के ही कुछ लोगों पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
गांव रानीपुर गौर निवासी उर्मिला देवी ने अपनी जनपद एटा निवासी बड़ी बहन व उनके ससुरालीजनों पर आरोप लगाया कि पिता को बंधक बनाकर 10 बीघा भूमि का बैनामा करा लिया है। मोहल्ला चिलौली पठान निवासी मारूफ ने कहा 14 मार्च को रेलवे स्टेशन से उनकी बाइक चोरी हो गई है।
कंपिल क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर तिहइया निवासी राजवीर की पुत्री चांदनी ने कहा कि गांव गूजरपुर के एक युवक ने उनकी आंगनबाड़ी पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर 50 हजार रुपये ठग लिए।
गांव सलेमपुर दूदेमई के निवासी रघुवीर सिंह ने कोटेदार पर घटतौली व गेहूं के मूल्य से अधिक वसूली करने का आरोप लगाया। एसडीएम अमित आसेरी ने जल निगम के अधिशासी अभियंता से कहा कि नगर में पाइप लाइन डाली जा रही है। ठेकेदार खुदी हुई सड़क को ठीक नहीं करा रहे हैं।
इसके लिए पहले भी कहा जा चुका है। ठेकेदार पर जुर्माना लगाकर कार्रवाई की जाए। डीडीओ दातादीन शुक्ला, सीएमओ चंद्रशेखर, बीडीओ श्रीप्रकाश उपाध्याय, तहसीलदार भूपाल सिंह, नायब तहसीलदार पवन गुप्ता, ईओ सीमा तोमर आदि मौजूद रहीं।