{"_id":"63a9e63f4ec30633b47a8026","slug":"sepulis-registered-only-two-thefts-in-seven-farrukhabad-news-knp7355996185","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: एक माह में सात चोरी की घटनाओं ने खोली पुलिस की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: एक माह में सात चोरी की घटनाओं ने खोली पुलिस की पोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज। एक माह में चोरी की सात घटनाओं ने पुलिस की पोल खोल दी है। पुलिस ने महज दो घटनाओं में ही मुकदमा दर्ज किया है। अब तक पुलिस किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।
थाना क्षेत्र के गांव मकूनगला निवासी बृजेश की कार का शीशा तोड़कर चोर दो दिसंबर को सामान सहित जेवर चोरी करके ले गए। चार दिसंबर को मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी हरिओम की कानपुर- फतेहगढ़ मार्ग पर रजीपुर में बिजली की दुकान का ताले तोड़कर चोर 2.70 लाख का सामान व नगदी चोरी कर ले गए। सात दिसंबर को रजीपुर निवासी अनिल के मेडिकल स्टोर से चोर 65 हजार की नकदी चोरी कर भाग गए।
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। नौ दिसंबर को मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी संजय के घर से लैपटॉप चोरी हो गया। 11 दिसंबर को मोहल्ला नई बस्ती निवासी प्रेमसागर के मकान के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपये के जेवर व नगदी चुराकर चंपत हो गए।
विज्ञापन
18 दिसंबर को रजीपुर में भवन निर्माण सामग्री की दुकान के ताले तोड़कर चोर नगदी व सामान चोरी कर ले गए। 20 दिसंबर को गांव कालाझाला के कालेश्वर मंदिर से घंटे व नगदी चोरी हुई। पुलिस ने प्रेमसागर व अनिल कुमार के यहां हुई चोरी में मुकदमे दर्ज किया।
अन्य पांच घटनाओं की पुलिस ने रिपोर्ट ही दर्ज नहीं की। सीओ अमृतपुर रवींद्र नाथ राय ने बताया कि चोरी की घटनाओं के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है। चोरी के मुकदमे क्यों नहीं दर्ज किए गए। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।