{"_id":"69010f8cdf68917ed8039a96","slug":"selfie-point-loses-its-charm-intersection-in-bad-shapeselfie-point-loses-its-charm-intersection-in-bad-shape-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-131893-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सेल्फी प्वाइंट की रौनक गायब, तिराहा बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सेल्फी प्वाइंट की रौनक गायब, तिराहा बदहाल
Wed, 29 Oct 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 10 महेश वर्मा
कायमगंज। पुल गालिब तिराहे पर बना सेल्फी प्वाइंट अब बदहाली की हालत में पहुंच गया है। कभी यह जगह लोगों के आकर्षण का केंद्र हुआ करती थी, लेकिन अब यहां सन्नाटा पसरा है।
लाखों रुपये खर्च कर बनाया गया यह स्थल नगर पालिका की अनदेखी का शिकार हो गया है। पूर्व पालिका अध्यक्ष सुनील चक के कार्यकाल में वर्ष 2020 में इस स्थान को हेडगेवार चौक के रूप में विकसित किया गया था। बीच में फव्वारा, दोनों ओर परियां और चारों तरफ रंगीन लाइटें इसकी खूबसूरती बढ़ाती थीं।
शाम होते ही यहां भीड़ लगती थी, सेल्फी प्वाइंट पर लोग तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर साझा करते थे। अब फव्वारा बंद पड़ा है, लाइटें खराब हो चुकी हैं और परियां टूट चुकी हैं।
विज्ञापन
स्थिति यह है कि कायमगंज की बनी आकृति भी मिट चुकी है। खंभों में जंग लग गई है, दीवारों की पेंटिंग उखड़ गई है और आसपास गंदगी फैली है।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लव कुमार मिश्रा ने बताया कि सेल्फी प्वाइंट की मरम्मत और सुंदरीकरण की योजना तैयार है। जल्द ही इसका काम शुरू कराया जाएगा, ताकि यह फिर से नगर का आकर्षण केंद्र बन सके।
कोई रुकता नहीं
स्थानीय व्यापारी नेता सुबोध गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका ने इस ओर ध्यान देना बंद कर दिया। पहले लोग यहां सेल्फी लेने आते थे, अब कोई रुकना भी नहीं चाहता।
बहुत दुख होता है
महेश वर्मा ने कहा कि हमने सोचा था यह तिराहा कायमगंज की पहचान बनेगा, लेकिन अब इसकी हालत खराब देखकर दुख होता है। इसे ठीक करना चाहिए।