फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Selection will be erring jail

चुनाव में गड़बड़ी करने वाले जाएंगे जेल

Thu, 01 Oct 2015 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद। Updated Thu, 01 Oct 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Selection will be erring jail

पंचायत चुनाव  के प्रथम चरण के मतदान के लिए बुधवार को सातनपुर मंडी में पीठासीन अधिकारियों  और मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।

विज्ञापन



प्रशिक्षण के  पहले  दिन  जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह ने कहा पीठासीन अधिकारी टीम भावना सेमतदान कर्मियों से समन्वय बनाकर बैखौफ होकर पंचायत चुनाव कराएं। एसपी ने कहा चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वाले अराजक तत्व जेल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन



जिलाधिकारी ने कहा मतदान कराने में किसी समस्या का सामना न करना पड़े। प्रशासन सजग है किसी को भी कोई कठिनाई नहीं होने दी जाएगी। कहा  पीठासीन अधिकारी अपनी पोलिंग पार्टी का मुखिया है । उसके निर्देशन में सभी मतदान कर्मियों को कार्य करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



टीम और सहयोग की भावना से  मतदान कराने में आसानी हो जाती है। अपने आचरण और व्यवहार से यह दिखाने की कोशिश करें कि ईमानदारी से निर्वाचन कार्य करा रहे हैं।


पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने कहा  कमालगंज ब्लाक क्षेत्र में पिछले चुनाव में 12 स्थानों में हिंसा हुई थी। इस बार हिंसा रोकने के लिए पुलिस का व्यापक बंदोबस्त किया गया है। चुनाव में अराजकतत्वों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अगर निर्वाचन में अराजकतत्व गड़बड़ी करते हैं तो उन्हे जेल भेजा जाएगा।



जिले की फोर्स दोनों ब्लाकों के चुनाव में लगाया गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए दोनों ब्लाकों में 18 बैरियर लगाए जाएंगे।


इस दौरान सीडीओ एसएन शुक्ला, परियोजना निदेशक डा. दयाराम विश्वकर्मा, जिला विकास अधिकारी भगवती चरण वर्मा, आईटीआई प्रधानाचार्य समेत पीठासीन अधिकारी और मतदान कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मतदान कर्मियों को मतपेटी खोलने व बंद करने का भी प्रशिक्षण दिया गया।

 

पोलिंग पार्टियों के लिए बनेगा भोजन- मतदान के दिन बूथ वाले विद्यालय में एमडीएम योजना के तहत तैनात रसोइयों को पोलिंग पार्टियों के लिए भोजन बनाना होगा। इसके आदेश जिलाधिकारी ने जारी कर दिए हैं। पोलिंग पार्टियां किसी प्रत्याशी का भोजन नहीं खाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed