फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   seceratary

नोडल अधिकारी ने एल-1 अस्पताल में मरीजों के हालचाल लिए

Mon, 31 Aug 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
seceratary
फर्रुखाबाद। माध्यमिक शिक्षा की अपर मुख्य सचिव व जिले की नोडल अधिकारी ने सोमवार रात एल-1 अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों से हाल-चाल पूछ व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव व जिले की नोडल अधिकारी आराधना शुक्ला का 29 अगस्त को दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम लगा था। शाम को अचानक निरस्त हो गया। सोमवार को अचानक उनका फिर भ्रमण कार्यक्रम लग गया।
विज्ञापन

इससे उनके आगमन को अधिकारी जिले की सीमा पर पहुंचे। देर शाम नोडल अधिकारी पीडब्ल्यूडी गेस्ट पहुंचीं। वहां कुछ देर ही रुकीं और जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह के साथ काफिला लेकर एल-1 अस्पताल डा.अनार सिंह मेडिकल कालेज निरीक्षण करने पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था देखी और भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों को फोन कर हालचाल पूछे। भोजन की गुणवत्ता की भी जानकारी ली। इसके बाद शकुंतला देवी अस्पताल देखा, फतेहगढ़ कोतवाली पहुंचीं, बिना मास्क गुजरते लोगों को देख नाराजगी जताई।
कंट्रोल रूम को देखते हुए सीएमओ डॉ. वंदना सिंह वहां डटी रहीं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल मिश्र, सीडीओ डा.राजेंद्र पैंसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed