{"_id":"627d50d24953344b631f7c47","slug":"school-janch-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp696436296","type":"story","status":"publish","title_hn":"मान्यता अभिलेख न दिखाने में चार स्कूल के प्रबंधकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मान्यता अभिलेख न दिखाने में चार स्कूल के प्रबंधकों को नोटिस
विज्ञापन
शमसाबाद। खंड शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार वर्मा ने चार निजी स्कूलों का निरीक्षण किया। किसी भी स्कूल में मान्यता से जुडे़ अभिलेख नहीं मिले। बीईओ ने प्रबंधकों को नोटिस जारी कर मान्यता के अभिलेख उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। मान्यता अभिलेख न दिखाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
जिलाधिकारी के आदेश पर खंड शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार वर्मा ने गुरुवार को शमसाबाद क्षेत्र में संचालित माता गोला देवी प्राथमिक विद्यालय कुइयाखेड़ा, चंद्र शेखर भगवान सिंह गिरजा देवी पब्लिक स्कूल कुइयाखेड़ा, संस्कार ज्ञान स्थल अद्दूपुर व सत्यरूपा शिक्षण संस्थान गुटैटी का निरीक्षण किया।
शिक्षण कार्य समेत मान्यता के अभिलेखों की जांच की। किसी भी स्कूल के प्रधानाध्यापक मान्यता संबंधी अभिलेख नहीं दिखा सके। बीईओ सतीश चंद्र वर्मा ने बताया कि चारों स्कूल के प्रबंधकों को नोटिस जारी की गईं हैं। मान्यता संबंधी कागज बीआरसी पर जमा करने का आदेश दिया है। ऐसा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।