फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   School and crops inundated due to khandi cutting in canal and Rajbahe

नहर व रजवाहा में खादी कटने से स्कूल व फसलें जलमग्न

Mon, 04 Jan 2021 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
School and crops inundated due to khandi cutting in canal and Rajbahe
पूर्व माध्यमिक विद्यालय अलियापुर में नहर कटने से भरा पानी। - फोटो : FARRUKHABAD
नहर व रजबहे में खांदी कटने से स्कूल व फसलें जलमग्न
विज्ञापन

कायमगंज। गांव अलियापुर के पास नहर व जौंरा रोड पर रजबहे की खांदी कटने से कई किसानों की आलू, गेहूं, सरसों की फसल जलमग्न हो गई है और स्कूल में पानी भर गया। जानकारी होने पर किसान फसलें देखने पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
रविवार को दिन में अलियापुर से गांव चिलौली जाने वाले रजबहे में पानी छोड़ा गया था। रात में किसी समय जौरा रोड पर भट्ठे के पास रजबहे में खांदी हो गई। इससे वहां आसपास के खेतों में खड़ी आलू, गेहूं, सरसों की फसल जलमग्न हो गई। जानकारी होने पर किसान वहां पहुंचे उन्होंने खांदी बंद कर पानी को रोका। खांदी कटने से गांव चिलौली निवासी भैंसज पाठक के 8 बीघा खेत में खड़े आलू व गेहूं, नंदकिशोर पाठक का 8 बीघा गेहूं, दीपचंद्र की 3 बीघा सरसों, भुवनेश सक्सेना का खाली खेत, जटवारा निवासी शौकत अली खां का 2 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन

किसानों का कहना है खांदी कटने सब फसलें बर्बाद हो गईं हैं। इसके अलावा गांव अलियापुर के पास नहर में खंदी कटने से पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पानी भर गया। स्कूल के आसपास के करीब 30 बीघा से अधिक खेतों की फसलें जलमग्न हो गईं। खंड शिक्षा अधिकारी वेगीश गोयल ने बताया खांदी तो बंद हो गई है। अब धीरे-धीरे पानी निकल रहा है। इससे स्कूल के फर्श व दीवारों को नुकसान पहुंचा है। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed