फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Scammers pick pocket of potato trader

Farrukhabad News: टप्पेबाजों ने आलू व्यापारी की जेब काट दी

Fri, 22 Sep 2023 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Scammers pick pocket of potato trader
कमालगंज। बिहार से आए आलू व्यापारी को बाइक पर बैठाकर लिफ्ट देने के दौरान युवकों ने जेब काट साढ़े आठ हजार रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन

बिहार प्रांत जिला रोहतास तिलौथू के गांव चटनी बीघा निवासी त्रिवेणी सिंह आलू का व्यापार करते हैं। वह अपने गांव के साथी जमुना सिंह व सिकंदर सिंह के साथ शुक्रवार को कमालगंज पहुंचे। जमुना व सिकंदर भटपुरा स्थित शीतगृह चले गए। त्रिवेणी महरुपुर राबी के पास स्थित एचएम कोल्ड स्टोरेज में चले गए। यहां से त्रिवेणी दोपहर करीब तीन बजे पैदल भटपुरा जाने लगा।
कोल्ड से कुछ दूरी पर बाइक सवार दो युवक उसके पास पहुंचे। हाथ जोड़ कर बोले कि दादा चलो आपको कोल्ड तक छोड़ दें, हम भी वहां जा रहे हैं। ज्यादा कहने पर वह बाइक पर बैठ गए। भटपुरा गुमटी के पास युवकों ने बाइक रोक कर व्यापारी को उतार दिया और चले गए। व्यापारी ने सड़क पार करते समय देखा तो उसके पेंट के आगे वाली जेब कटी थी।
विज्ञापन

युवकों ने जेब काट कर रखे साढ़े आठ हजार रुपये पार कर दिए। इस पर वह चिल्लाने लगा। उसने कोल्ड पहुंच कर साथियों को जानकारी दी। शाम करीब चार बजे त्रिवेणी साथियों के साथ थाने पहुंबे। घटना के संबंध में तहरीर पुलिस को दी। त्रिवेणी ने बताया कि वह आलू खरीदने के लिए आए थे। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि घटना के संबंध में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed