फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   sanjiwani first in yog

Farrukhabad News: योग में संजीवनी, प्रश्नोत्तरी में रोहन, अक्षत, अंशिका अव्वल

Sun, 30 Apr 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 30 Apr 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
sanjiwani first in yog
फर्रूखाबाद। आर्मी पब्लिक स्कूल के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम हुए। योग प्रतियोगिता में संजीवनी, प्रश्नोत्तरी में रोहन अग्रवाल, अक्षत और अंशिका ने पहला स्थान पाया। छात्र-छात्राओं ने सैनिकों के पाल्यों की बेहतरीन शिक्षा के योगदान को दर्शाया गया।
विज्ञापन

शनिवार को आर्मी वेल्फेयर एजूकेशन सोसाइटी के स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन आर्मी पब्लिक स्कूल में हुआ। स्टॉफ और बच्चों ने सोसाइटी के स्थापना दिवस को बड़े धूम-धाम से मनाया। विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। विद्यालय के वरिष्ठ छात्र- छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सैनिकों के पाल्यों के लिए उत्तम प्रारंभिक शिक्षा से लेकर व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान को दर्शाया। कक्षा 10 स के छात्र आदित्य गुरुराज ने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं ने योग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सदनश: योग प्रतियोगिता में पटेल सदन की संजीवनी प्रथम, अशोका सदन की समीक्षा द्वितीय और रामानुजन सदन की तृषा तृतीय रहीं। कक्षा 9 से 12 तक की सदनश: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। रामानुजन सदन के रोहन अग्रवाल, अक्षत और अंशिका अग्निहोत्री ने पहला, पटेल सदन की कशिश, गर्व झिंकवान और शशांक ने दूसरा तथा सुभाष सदन के अनमोल शुक्ला, युवराज और विक्रान्त सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य अवकाश प्राप्त मेजर निताशा हेब्बर ने छात्र- छात्राओं के कुशलतापूर्ण प्रदर्शन की सराहना की। एकता साध, महेश चंद्र उपाध्याय, एसके त्रिपाठी सहित कई अध्यापकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed