फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sanjhi festival started with the tableau of Shri Ganesh

Farrukhabad News: श्रीगणेश की झांकी के साथ सांझी महोत्सव शुरू

Thu, 11 Sep 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 11 Sep 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Sanjhi festival started with the tableau of Shri Ganesh
फोटो-06,गणेश आरती कर सांझी महोत्सव की शुरुआत करते श्रद्धालु,संवाद
कायमगंज। पितृपक्ष के दूसरे दिन मंगलवार देर रात को हंसगिरी बाबा सांझी मंडल की ओर से परंपरागत श्रीगणेशकी झांकी निकालकर सांझी महोत्सव की शुरुआत की गई।
विज्ञापन

करीब 262 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के तहत शिवाला मंदिर से वेद मंत्रों के बीच झांकी निकली गई। भगवान गणेश की सुसज्जित झांकी ने नगरवासियों का मन मोह लिया।



झांकी शिवाला धाम से प्रारंभ होकर मेन चौराहा, लोहाई बाजार, श्याम गेट और बजरिया होते हुए शिवाला धाम पहुंची। भक्तों ने फूल वर्षा कर झांकी का स्वागत किया। बताया गया कि पितृपक्ष के आरंभ से ही नगर में सांझी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है।
विज्ञापन

इसमें हंसगिरी सांझी मंडल और शीतल सांझी मंडल बारी-बारी से एक-एक दिन सांझी निकालते हैं। सोमवार को शीतल सांझी मंडल ने झांकी निकालकर महोत्सव की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मौके पर नवगठित कमेटी की भी घोषणा हुई। इसमें सत्यप्रकाश अग्रवाल, मनोज कौशल, प्रतीक राज कौशल को संरक्षक बनाया गया। अध्यक्ष पद पर रवि कौशल, उपाध्यक्ष पद पर चंदन गुप्ता व शिवम कौशल, महामंत्री पद पर गोविंद रावत, प्रशांत तिवारी और कोषाध्यक्ष पद पर सौरभ सक्सेना चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed