फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Samples of three suspected medicines taken from suspended medical store

Farrukhabad News: निलंबित मेडिकल स्टोर से तीन संदिग्ध दवाओं के नमूने लिए

Thu, 04 Jan 2024 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Samples of three suspected medicines taken from suspended medical store
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ चौराहे के निकट स्थित निलंबित चल रहे मेडिकल स्टोर पर रोक के बावजूद गुरुवार को दवाएं बिकती मिलीं। औषधि निरीक्षक ने तीन संदिग्ध दवाओं के नमूने लिए। बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाते हुए लाइसेंस निरस्तीकरण की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने शिकायत पर फतेहगढ़ के रोमिल-सोमिल मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। मौके पर फार्मासिस्ट नहीं मिला। उन्होंने बताया कि पुलिस बल के साथ जांच कर तीन संदिग्ध दवाइयों कफ सीरप, दर्द निवारक टैबलेट व एंटीबायोटिक ड्राई सीरप के नमूने लिए गए। बिना फार्मासिस्ट के अंदर वाले दरवाजे से दवाइयों की बिक्री होती प्रतीत हो रही थी। जबकि औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी कानपुर मंडल द्वारा लाइसेंस निलंबित था। आदेश का उल्लंघन पाए जाने और फार्मासिस्ट कार्यरत न होने से दवा बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। पुन: दवा बिक्री करने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। उन्होंने बताया कि अनियमिता पाए जाने से लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति की जा रही है। इससे पहले भी निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट न मिलने के कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। गत सप्ताह सिटी मजिस्ट्रेट के निरीक्षण में भी दवाइयां की अवैध रूप से बिक्री होते मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed