फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Samadhan Diwas: The complainant was shocked and said sir, give justice.

समाधान दिवस: फफक पड़े फरियादी बोले साहब न्याय दो

Mon, 20 Jan 2025 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 20 Jan 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Samadhan Diwas: The complainant was shocked and said sir, give justice.
ऑ​फिसर्स क्लब में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में रोते हुए अपनी व्यथा बताता फरियादी। - फोटो : पीएसएम डिग्री कॉलेज में डिजिटल मूल्यांकन करते परीक्षक।
फर्रुखाबाद। तहसील सदर के संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद लेकर आए ग्रामीण कई बार सुनवाई न होने से फफककर रो पड़े। कहा कि साहब न्याय दो। कहीं तालाब पर कब्जे से जल निकासी की व्यवस्था नहीं है, तो कहीं निजी भूमि पर दबंगों का कब्जा है।
विज्ञापन



फतेहगढ़ के आफिसर्स क्लब में तहसील सदर क्षेत्र के फरियादी संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें लेकर पहुंचे। प्रशिक्षु आईएएस एसडीएम सदर महेंद्र सिंह ने तहसीलदार श्रद्धा पांडेय व सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय आदि अधिकारियों के साथ बैठकर शिकायतें सुनीं। गांव जाजपुर गोवा निवासी तुलसीराम ने प्रार्थनापत्र दिया।
विज्ञापन

सदर तहसीलदार को पत्र देकर अपनी बात कहने लगे। शिकायत करते-करते वह फफक पड़े। कहा कि गांव में ही स्थित अपनी भूमि पर वह दो मंजिल मकान बनाकर रह रहे हैं। मकान के आगे बरामदा बनाने के लिए उन्होंने आठ दिन पूर्व सटरिंग लगवाई। गांव के ही दबंग लिंटर नहीं डालने दे रहे हैं। तहसीलदार ने पुलिस व लेखपाल को भेजकर मामले का समाधान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहानगंज क्षेत्र के गांव नगला बरुआ निवासी महिलाएं व ग्रामीण पहुंचे। उन्होंने शिकायत की कि गांव में स्थित तालाब पर दबंगों ने कब्जा कर मकान बना लिए हैं। तालाब में जाने वाली सभी नालियां भी बंद कर दीं। इससे गंदा पानी घरों में भर रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। महिलाओं ने तालाब से कब्जा हटवाकर नाली का निकास बनाने की मांग की।
शहर के सटे गांव कुइयांबूट युवती निक्की ने शिकायत की कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। पिता के हिस्से का मकान उसके चाचा जबरिया कब्जा करने के लिए आए दिन मारपीट करते हैं। सोमवार सुबह भी उसे पीटा। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने उसे थाने बुलाया और वहां भी सुनवाई नहीं हुई। कहा कि साहब कोई नहीं सुन रहा है, उसे न्याय कौन दिलाएगा।
एसडीएम महेंद्र सिंह ने बताया कि कुल 49 शिकायतों में 26 राजस्व विभाग की थी। तीन मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया। शेष शिकायतों में क्षेत्रीय अधिकारियों को समय से निस्तारण करने के आदेश दिए गए हैं।
---------
शिकायतों पर ध्यान नहीं, मोबाइल में व्यस्त अधिकारी
संपूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम, तहसीलदार व सीओ फरियादियों की शिकायतें सुन रहे थे। इस दौरान दोनों ओर कतारों में कुर्सी पर बैठे सभी विभागों के अधिकारी अपने हाथ में मोबाइल लिए व्यस्त नजर आए। उनका शिकायतों पर ध्यान नहीं था। कोई अपने मोबाइल से चैट करता दिखा तो कोई गेम खेलने में मस्त था।
----------


भूमि कब्जे की शिकायतों की भरमार
अमृतपुर। तहसील में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति ने शिकायतें सुनीं। अमृतपुर निवासी प्रतीक अवस्थी ने दूसरी बार शिकायत की। कहा कि बिजली बिल अधिक आ रहा है, इस पर कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। अमैयापुर के सुरेश चंद्र ने चकमार्ग से अवैध कब्जा हटवाने व सुंदरपुर के नन्हें लाल ने दबंगों द्वारा गेहूं की फसल जोतने की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। गांव भाऊपुर चौरासी निवासी वीरेंद्र कुमार ने शिकायत की कि लेखपाल पट्टा की भूमि का प्रस्ताव देकर पानी की टंकी का निर्माण करा रहा है। अमृतपुर के प्रशांत दुबे ने होली की जगह से कब्जा हटवाने की मांग की। एसडीएम अतुल कुमार सिंह, तहसीलदार करमवीर सिंह, नायब तहसीलदार अनवर हुसैन, बीडीओ सुनील कुमार जायसवाल, एडीओ अजीत पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद

----------

गोशाला चालू कराने के निर्देश
संपूर्ण समाधान दिवस में सुनवाई के बाद एडीएम ने अमृतपुर की नवनिर्मित गोशाला का निरीक्षण किया। परिसर गड्ढे होने पर बराबर कराने के साथ ही सबमर्सिबल लगाने के निर्देश दिए। एडीएम ने कहा कि रोशनी के लिए सोलर पैनल लगवाए जाएं। भूसा की व्यवस्था करने के साथ ही गोशाला चालू कराने के बीडीओ को निर्देश दिए। प्रधान सचिन देव तिवारी, सचिव आशुतोष दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed