{"_id":"63712a505c6a7112d1662d1b","slug":"salary-of-three-staff-nurses-stopped-warning-to-superintendent-farrukhabad-news-knp7281303118","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन स्टाफ नर्स का वेतन रोका, अधीक्षक को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन स्टाफ नर्स का वेतन रोका, अधीक्षक को चेतावनी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सीएमओ ने रविवार को सीएचसी नवाबगंज का निरीक्षण किया तो बदहाली सामने आ गई। बिना चादर के बेड पर प्रसूताओं को लेटा देख उन्होंने तीन स्टाफ नर्स का वेतन रोक दिया। अधीक्षक को व्यवस्थाएं सुधारने के लिए अंतिम चेतावनी दी है।
सीएचसी नवाबगंज में व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां डॉक्टर व कर्मचारी मनमानी ड्यूटी कर रहे हैं। सुबह सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने प्रसूताओं से हालचाल लिए। इस पर बताया गया कि सर्दी पड़ने के बावजूद प्रसूता को अस्पताल से न तो कंबल दिया जाता और न ही बेड पर चादर बिछाई जाती। सुबह नाश्ता व दोपहर को भोजन भी नहीं मिलता।
कुछ दवाएं भी मरीजों को बाजार से लानी पड़ रही हैं। बदहाली देख सीएमओ का पारा चढ़ गया। उन्होंने स्टाफ नर्स अनीता, गुंजन, दीपमाला व फार्मासिस्ट विजय पाल का वेतन रोक दिया। सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि सीएचसी प्रभारी डॉ. लोकेश शर्मा को अंतिम चेतावनी दे दी गई। व्यवस्था में सुधार न होने पर चार्ज से हटा दिया जाएगा।