{"_id":"660a0084f8d8d1433705e259","slug":"salaries-of-district-malaria-officer-and-employees-stopped-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-109897-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जिला मलेरिया अधिकारी व कर्मचारियों का वेतन रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जिला मलेरिया अधिकारी व कर्मचारियों का वेतन रुका
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू होने से एक दिन पूर्व तक वितरित होने वाली सामग्री विभाग में डंप थी, इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताई। इसके साथ ही जिला मलेरिया अधिकारी सहित सभी 10 कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है।
जनपद में एक से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इसमें 10 अप्रैल से दस्तक अभियान में मरीजों काे चिह्नित करने के साथ ई-कवच पोर्टल पर उनका विवरण अपलोड किया जाएगा। इसके प्रचार-प्रसार के लिए मलेरिया विभाग को बैनर, पोस्टर आदि सामग्री दी गई थी। सोमवार सुबह से अभियान का शुभारंभ होगा। प्रचार सामग्री मलेरिया विभाग से बाहर ही नहीं निकाली गई। सीएमओ ने सामग्री वितरित न किए जाने पर कर्मचारियों की फटकार लगाई।
रविवार को अधिकांश कर्मचारी भी मौजूद नहीं थे। इससे कुछ सामग्री ही वितरित की जा सकी।
सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि अभियान में मलेरिया विभाग की शुरू से ही लापरवाही मिली है। इससे जिला मलेरिया अधिकारी नौशाद अली, मलेरिया निरीक्षक सहित 10 कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया है। मलेरिया अधिकारी के पास कोर्ट एविडेंस का चार्ज भी हटाया जाएगा।
विज्ञापन
मरीज को इंजेक्शन लगाने में वार्ड बॉय बर्खास्त
फर्रुखाबाद। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि सीएचसी बरौन में वार्ड बॉय द्वारा महिला को इंजेक्शन लगाने का वीडियो वायरल हुआ था। इस संबंध में उन्होंने पूछताछ की तो सीएचसी प्रभारी डॉ.अनुनय कुटार ने बताया कि फार्मासिस्ट के अवकाश पर होने से वार्ड बॉय ने मरीज को इंजेक्शन लगाया था। अप्रशिक्षित होने के बावजूद मरीज को इंजेक्शन लगाने के मामले में उन्होंने आउटसोर्स एजेंसी अवनी परिधि को वार्ड ब्वाय सत्यपाल की सेवा समाप्त करने के आदेश दिए हैं। (संवाद)