फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   saja,jurmana,hatya

हत्या में प्रधान के पति समेत सात को आजीवन कारावास

Wed, 23 Mar 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
saja,jurmana,hatya
आजीवन कारावास की सजा होने के बाद जेल जाते अभियुक्त। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। अपर जिला जज कृष्ण कुमार ने युवक की हत्या और तीन को घायल करने के मामले में दोषसिद्ध होन पर प्रधान के पति समेत सात लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दो लोगों पर 2.18 लाख और पांच लोगों पर 2.95 लाख रुपये जुर्माना किया गया।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गैसिंगपुर निवासी वीरेंद्र पाल सिंह की गांव के पूर्व प्रधान शरद उर्फ छोटे भाई उर्फ मोनू राठौर से पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश में 23 अप्रैल 1999 की सुबह वर्तमान में प्रधान इच्छा देवी के पति शरद उर्फ मोनू राठौर अपने अन्य साथियों के साथ असलहा लेकर वीरेंद्र पाल सिंह के घर में घुस गए और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन

इसमें वीरेंद्र पाल सिंह के पुत्र सुखेंद्र सिंह की मौत हो गई। हमलावरों ने वीरेंद्र पाल सिंह, उनके भाई राजवीर सिंह व श्यामवीर सिंह को लाठी-डंडों से पीट कर घायल कर दिया और धमकी देकर सभी लोग भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेंद्र पाल सिंह ने गांव के रहने वाले शरद उर्फ छोटे भइया उर्फ मोनू राठौर, दीपू, संजीव उर्फ राजीव उर्फ छोटे गुड्डू, आकश, गांव निसाई निवासी रामेश्वर, जागेश्वर व रामसेवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विवेचक ने जांच के बाद कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया। मुकदमे की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील व सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता तेजसिंह राजपूत, राजीव भगोलीवाल, संजीव कुमार पाल ने दलीलें पेश कीं। सुनवाई पूरी होने के बाद न्यायाधीश ने सभी को हत्या, बलवा, घर में घुस कर मारपीट के जुर्म में 16 मार्च को दोषी पाकर जिला कारागार भेज दिया था। मंगलवार को सातों दोषसिद्ध लोगों को जिला जेल से पुलिस सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया गया।

न्यायाधीश ने सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। शरद उर्फ छोटे भइया उर्फ मोनू राठौर और दीपू पर 1.09-1.09 लाख रुपये व संजीव उर्फ राजीव, आकाश, रामेश्वर, जागेश्वर, रामसेवक पर 59000-59000 हजार रुपये जुर्माना किया गया है। जुर्माना राशि वसूल होने पर उसकी 60 प्रतिशत वादी वीरेंद्र पाल सिंह और घायल राजवीर सिंह व श्यामवीर सिंह को 10-10 प्रतिशत सहायता राशि दिए जाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed