{"_id":"c936ef8d2faa7cd9e5214e59ad732c0f","slug":"saints-protests-obscene-dance-drama-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील नृत्य का संतों ने किया विरोध, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लील नृत्य का संतों ने किया विरोध, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Wed, 17 Feb 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। मेला रामनगरिया के मनोरंजन क्षेत्र में काला जादू केनाम पर चल रहे युवतियों के अश्लील नृत्य को देखकर नागा संतों ने जमकर हंगामा किया। चौकी प्रभारी को खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन
मेला क्षेत्र के मनोरंजन क्षेत्र में लोगों को आकर्षित करने के लिए कई मनोरंजन के साधन लगाए गए हैं। मनोरंजन क्षेत्र में काला जादू का भी स्टाल लगा है। मेले में आने वाले लोगों को युवतियां बुकिंग काउंटर के पास डांस कर आकर्षित कर रही हैं। जूना अखाडे़ के संत मेला सचिव सत्यगिरि की अगुवाई में मनोरंजन क्षेत्र में पहुंचे और अश्लील नृत्य पर आपत्ति जताई। संतों को अंदर जाने से रोक रहे गेटकीपर नईम को संतों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। संतों ने नईम को पीट दिया और पंडाल के अंदर पहुंच गए। युवतियां मंच छोड़कर अंदर चली गई।
विज्ञापन
शो के मालिक महबूब अली ने मामले की जानकारी मनोरंजन क्षेत्र के चौकी प्रभारी रामविलास को दी। दरोगा मौके पर पहुंचे और साधुओं से कहा कि उन्हें शो बंद करवाने का कोई अधिकार नहीं है। दरोगा के इतना कहते ही साधु बिफर गए। उन्होंने दरोगा को खरी खोटी सुनाते हुए कहा कि दो सिपाही अंदर बैठकर युवतियों का अश्लील नृत्य देख रहे हैं।
विज्ञापन
सत्यगिरि ने कहा कि पुलिस की मिली भगत से मेले में युवतियों का अश्लील नृत्य हो रहा है। बाद में नृत्य न होने के आश्वासन पर संत वहां से लौट गए। संतों ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर मेला क्षेत्र में अश्लील नृत्य न करने पर रोक लगी हुई है। अगर दोबारा से ऐसा हुआ तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर हनुमान गिरि, मकरंद गिरि, सरवन गिरि, बाल गिरि, कन्हैया गिरि, किशन गिरि आदि मौजूद रहे।