फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rural Development Institute to be built in Mudgaon, land marked

Farrukhabad News: शहर से 15 किमी दूर मुड़गांव में बनेगा ग्राम्य विकास संस्थान, भूमि चिह्नित

Fri, 13 Feb 2026 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 13 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Rural Development Institute to be built in Mudgaon, land marked
फर्रुखाबाद। शहर से 15 किमी दूर ब्लॉक मोहम्मदाबाद क्षेत्र के मुड़गांव में ग्राम्य विकास संस्थान का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए करीब 16 बीघा भूमि चयनित कर ली गई। शासन से जारी बजट में भवन निर्माण के लिए धनराशि भी स्वीकृत कर दी गई। इसके निर्माण पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन


जनपद में संचालित करीब सात हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों में 70 से 80 हजार महिलाएं जुड़ी हैं। समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाने के लिए, बीसी सखी या अन्य कोई प्रशिक्षण की जरूरत पड़ने पर लखनऊ भेजा जाता है। इसके अलावा ग्राम विकास अधिकारियों को भी लखनऊ में ही प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में जिले को ग्राम्य विकास संस्थान के निर्माण की स्वीकृति दी है। भवन निर्माण के लिए प्रशासन की ओर से पहले से ही मोहम्मदाबाद क्षेत्र के मुड़गांव में 1.3 हेक्टेयर भूमि चयनित कर ली गई है। ग्राम्य विकास संस्थान भवन आवासीय होगा। इसमें प्रशिक्षणार्थियों को रुकने के लिए आवास बनेंगे। इसके अलावा प्रशिक्षण के लिए बड़ा हॉल, जिला प्रशिक्षण अधिकारी के लिए कार्यालय व आवास के अलावा शासन से निर्धारित नक्शे के मुताबिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। करीब 16 बीघा से अधिक क्षेत्रफल भूमि पर भवन निर्माण में 25 से 30 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इससे प्रशिक्षण लेने वालों को लखनऊ जाने के बजाए स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण सुविधाएं मिलेंगी। प्रशिक्षण के दौरान रहने व भोजन की भी व्यवस्था होगी। इससे खासतौर पर समूह की महिलाओं को हुनर सीखने के साथ तरक्की की राह पर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। युवाओं का कौशल प्रशिक्षण भी रंग लाएगा। रोजगार परक प्रशिक्षण लेकर युवा हुनरमंद बनेंगे। इससे उन्हें आसानी से रोजगार मिलेगा और वह अपना उद्यम स्थापित कर अन्य युवाओं को रोजगार देने में भी सक्षम होंगे। जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी ने बताया कि ग्राम्य विकास संस्थान बनाने के लिए मुड़गांव में भूमि चयनित हो चुकी है। निर्माण के लिए शासन से ही कार्यदायी संस्था नामित होगी। भवन का निर्माण होने पर प्रशिक्षण की बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed