फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   rubers-rangers

आल सेंटर के ध्यानार्थ: अंतरराज्यीय ट्रक चोर गिरोह का सरगना चार साथियों समेत गिरफ्तार

Thu, 05 Dec 2019 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
rubers-rangers
फर्रुखाबाद। नवाबगंज थाना पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त अभियान में अंतरराज्यीय ट्रक चोर गिरोह के सरगना समेत चार साथियों को दबोच लिया है। इनमें दो कबाड़ी भी शामिल हैं। गिरोह के दो साथी भाग गए। इनके पास से हाथरस व आगरा से चोरी किए गए तीन ट्रक पुलिस ने बरामद किए हैं। गिरोह पुराने ट्रकों को ढाबे व पेट्रोल पंप के पास से चोरी करके उनको कबाड़ी के पास बेच देते थे।
विज्ञापन

गुरुवार को एसपी डॉ. अनिल मिश्रा व एएसपी त्रिभुवन सिंह ने पुलिस लाइन के सभागार में वार्ता के दौरान घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि नवाबगंज थाने के एसओ वेद प्रकाश पांडेय व स्वाट टीम के प्रभारी दिनेश गौतम, सर्विलांस प्रभारी सुरेश ओझा ने संयुक्त अभियान में ट्रक चोर गिरोह के सरगना सईद अहमद निवासी कस्बा रिक्षा थाना देवरनिया जिला बरेली, नदीम खान उर्फ टार्जन निवासी मोहल्ला शेखपुर थाना बहेड़ी जिला बरेली व कबाड़ी मोहम्मद वसीम निवासी मोहल्ला टाडा थाना बहेड़ी जिला बरेली, समीर रजा निवासी शेरनगर थाना बहेड़ी जिला बरेली को गिरफ्तार कर लिया। उनके साथी कुलदीप उर्फ गब्बर निवासी गांव बांसमई थाना नवाबगंज, अनिल कुमार उर्फ भैयालाल निवासी गांव बरथिया कुसमरा थाना किशनी जिला मैनपुरी भाग गए। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने जिला हाथरस व आगरा से चोरी किए गए तीन ट्रक बरामद कर लिए। बाजार में इनकी कीमत इस समय साठ लाख रुपये है। एसपी ने बताया कि शातिर चोरों का यह संगठित गिरोह है। यह होटल, ढाबों, पेट्रोल पंप से पुराने ट्रकों को चोरी करके कबाड़ियों को दो से तीन लाख रुपये में बेच देता था। कबाड़ी ट्रकों को काटकर उनका सामान व इंजन निकालकर खुले बाजार में बेचने का काम करते हैं। इससे पहले इन चोरों ने राज्य बिहार व जनपद हरदोई, शाहजहांपुर, कन्नौज से ट्रक चोरी किए थे। वह ट्रक कबाड़ी समीर रजा व वसीम के यहां कटवा दिए थे। चोरी के मामलों में वह जेल भी जा चुके हैं। आसपास के जनपदों से उनका आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है। एसपी ने ट्रक चोरों के गिरोह को पकड़ने वाली टीम को नगद ईनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed