फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Robbery case

विद्युत भंडार गृह में चार और सीसीटीवी कैमरा लगवाने का भेजा प्रस्ताव

Tue, 17 Mar 2020 06:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Robbery case
विद्युत भंडार गृह में लूट के बाद अब सुरक्षा की दृष्टि से और सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। भंडार प्रभारी ने चार और सीसीटीवी कैमरे उपलब्ध कराने के लिए अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

अभी आठ कैमरे लगे हैं। इसके साथ वर्कशॉप में भी सुरक्षा को चहारदीवारी ऊंची करवाने को एसडीओ ने प्रस्ताव बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजा है।
पांच दिन पहले फतेहगढ़ भोलपुर-बेवर रोड स्थित विद्युत भंडार गृह के सुरक्षा गार्ड को पीट कर बदमाशों ने उसकी लाइसेंसी दोनाली बंदूक और करीब आठ लाख का सामान लूट लिया था।
विज्ञापन

बदमाश कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे का सेटअप भी तोड़ ले गए थे। भंडार प्रभारी ने सोमवार को चार कैमरे भंडार गृह और एक कैमरा गेट व तीन सीसीटीवी कैमरे कार्यालय में लगवा कर नया सेटअप लगवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भंडार गृह में जो कैमरे लगे हैं, उनसे रात में पीछे दीवार तक की कोई फुटेज नहीं आता है। इससे अब पीछे दीवार की ओर निगरानी रखने को चार और सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे।

भंडार प्रभारी विमल सागर ने अधीक्षण अभियंता भंडार को इसके लिए पत्र लिखा है। उधर भंडार गृह में लूट की घटना के बाद से वर्कशॉप एसडीओ सत्यप्रकाश को भी छोटी दीवारें ऊंची करवाने की याद आ गई। उन्होंने भी वर्कशॉप के चारों ओर की दीवारों को ऊंचा करवाने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed