फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Roadways buses will not go to the Fatehgarh workshop until this evening; routes have been diverted.

Farrukhabad News: फतेहगढ़ कार्यशाला में आज शाम तक नहीं जाएंगी रोडवेज बसें, रूट बदले

Wed, 02 Sep 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses will not go to the Fatehgarh workshop until this evening; routes have been diverted.
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री के बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में आगमन के चलते रूट डायवर्जन और वीआईपी वाहनों को खड़ा करने के कारण 24 घंटे तक निगम की बसें फतेहगढ़ कार्यशाला मेंं नहीं जाएंगी। कई शहरों को जाने वाली बसों के रूट भी बदल दिए गए हैं। एआरएम ने देर शाम तक बसों को डीजल भरवाने के बाद बस अड्डे पर खड़ा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने रोडवेज की कार्यशाला में वीआईपी वाहनों को खड़ा करने का फैसला लिया है। एआरएम राजेश कुमार ने सभी चालक-परिचालकों को आदेश दिए कि वह रात तक बसों में डीजल भरवा लें और स्टाफ अपना ड्यूटी स्लिप व ईटीएम लेकर बस अड्डा पर पहुंचें। 24 घंटे तक बसों का संचालन बस अड्डा से ही किया जाएगा। कोई भी बस कार्यशाला में नहीं आएगी। बृहस्पतिवार सुबह चार बजे से बसों के रूट बदले गए हैं। कानपुर जाने वाली बसें आईटीआई चौराहे से सातनपुर बघार, छिबरामऊ होकर जाएंगी। इटावा व आगरा की बसें आईटीआई चौराहे से सातनपुर, बघार होकर जाएंगी। बरेली, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं जाने वाली बसें कादरीगेट, पांचाल घाट होकर जाएंगी। कोई भी बस फर्रुखाबाद से फतेहगढ़ की तरफ जिला जेल चौराहे की तरफ नहीं जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed