{"_id":"66918ecd8cc1ed96170ffd26","slug":"roadways-buses-going-to-shahjahanpur-via-rupapur-shahabad-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-103426-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: रूपापुर, शाहाबाद के रास्ते शाहजहांपुर जा रही रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: रूपापुर, शाहाबाद के रास्ते शाहजहांपुर जा रही रोडवेज बसें
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शाहजहांपुर में आई भीषण बाढ़ के चलते जलालाबाद के रास्ते जाने वाली रोडवेज बसों को बंद कर दिया गया। अब रूपापुर, शाहाबाद के रास्ते बसों को भेजा जा रहा है। बसों की संख्या आधी रह जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस अड्डा पर बस आते ही यात्रियों की भीड़ दौड़़ती रही।
शाहजहांपुर कई दिनों से बाढ़ की चपेट में है। आधा शहर जलमग्न हो गया है। इसका असर सड़क यातायात पर भी पड़ा। शहर में घुसने से पहले ही मुख्यमार्ग पर पानी आ जाने के कारण सड़क पर आवागमन रोक दिया गया। लिहाजा अब रोडवेज बसों को अल्हागंज, जलालाबाद की बजाय हुल्लापुर से रूपापुर, शाहाबाद, पाली होकर शाहजहांपुर भेजा जा रहा है। इस रूट की दूरी अधिक होने की वजह से बसों के आने-जाने में काफी समय लगता है।
लिहाजा बसों की संख्या आधी रह गई है। सामान्य दिनों में सुबह से शाम तक बसें करीब 50 चक्कर लगा रही थीं, जबकि अब मात्र 25 चक्कर लगा रही हैं। सहालग होने की वजह से सवारियाें की अधिकता है। ऐसे में शुक्रवार सुबह से ही बस अड्डा पर शाहजहांपुर जाने वाले यात्री भटकते रहे। दोपहर में हालात ऐसे हुए कि जैसे ही बस आती, तो सैकड़ों यात्री चढ़ने के लिए दौड़ लगाने लगते। शाहजहांपुर जाने वाले यात्री दिन भर परेशान रहे। खासकर बुजुर्ग, बच्चों और महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि उनकी कोशिश है कि यात्री सुरक्षित अपने घर तक पहुंचें। शाहजहांपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को फिलहाल यात्रा निरस्त करनी चाहिए।