फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Road construction tenders should be issued only after verification

Farrukhabad News: सत्यापन के बाद ही निकाले जाएं सड़क निर्माण के टेंडर

Fri, 27 Oct 2023 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Road construction tenders should be issued only after verification
फर्रुखाबाद। सभासदों ने नगर पालिका परिषद में प्रस्तावित सड़कों का सत्यापन कराने के बाद ही निर्माण के लिए टेंडर निकाले जाने की डीएम से मांग की। उन्होंने इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर नगर पालिका में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

नगर पालिका के सभासद अनिल तिवारी, अतुल शंकर दुबे, कृष्णमोहन आदि कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र को सौंपा। कहा कि नगरपालिका परिषद द्वारा भेजी गई कार्ययोजना की उन लोगों को जानकारी नहीं दी गई। इंटरलॉकिंग के प्रस्ताव में बनी हुई गलियों व सड़कों को भी शामिल कर लिया गया है। इससे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि स्वीकृत कार्ययोजना का भौतिक सत्यापन कराने के बाद ही निर्माण कराने के लिए टेंडर निकाले जाएं। उन्होंने शासनादेश के अनुसार शहर में आरसीसी व डामर सड़क ही बनवाने की मांग की।
विज्ञापन


सभासद अनिल तिवारी ने जनसुनवाई पोर्टल पर मुख्यमंत्री से नगरपालिका में भ्रष्टाचार होने की शिकायत की। इसमें कहा कि बनी हुई सड़कों का कैंप कार्यालय में फर्जी प्रस्ताव बनाकर सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है। जो गलियां व सड़कें टूटी हैं वह अभी तक उपेक्षित हैं। फतेहगढ़ के मोहल्ला भूसामंडी में 10 माह पहले बनी आरसीसी सड़क पर इंटरलॉकिंग कराकर अपने प्लांट की पेवरब्रिक लगा दी गई। जबकि शासन से आदेश हैं कि सभी गलियां व सड़कें आरसीसी व डामर से बनाई जाएं। अधिकारियों से सांठगांठ के चलते सरकारी धन की लूट हो रही है। उन्होंने नगरपालिका से कराए गए कार्य व प्रस्तावित कार्यों की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed