फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   RO plant restoration spoken leader , it was not to the movement

आरओ प्लांट चालू कराने को बोले नेता, बात न बनी तो करेंगे आंदोलन

Mon, 09 Mar 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 09 Mar 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
शहर में बंद पड़े आरओ प्लांट को चालू करवाने के लिए विभिन्न संगठनों और
विज्ञापन
राजनैतिक दलों के लोग एकमत हैं। इनका कहना है कि शासन ने लाखों रुपये खर्च कर जनता को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए शहर में पांच स्थानों पर आरओ प्लांट लगवाए जरूर लेकिन इसका लाभ जनता को नहीं मिल रहा है। जिला प्रशासन की उदासीनता के चलते यह प्लांट कबाड़ होते जा रहे हैं।

अमर उजाला ने विभिन्न राजनैतिक संगठनों और पार्टियों के नेताओं से इस संबंध में राय ली तो सभी का दो टूक कहना था कि आरओ प्लांट चालू करवाने के लिए जिला प्रशासन से मांग की जाएगी। सभी का कहना है कि अगर बात न बनी तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।

कल डीएम को देंगे ज्ञापन
बसपा सरकार में लाखों रुपये की लागत से आरओ प्लांट लगवाए गए थे। इससे जनता को कुछ दिनों तक ही राहत मिली। मौजूदा समय में सभी प्लांट बंद पड़े हैं। जिला प्रशासन से कई बार व्यापार मंडल आरओ प्लांट चालू करवाने की मांग कर चुका है लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अब गर्मी आ गई हैं। ऐसे में लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए संकट उठाना पड़ सकता है। बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आरओ प्लांट शुरू करवाने की मांग की जाएगी। फिर भी अगर जिला प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा।-   मोहित गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष, जिला उद्योग व्यापार मंडल
 
नगर विकास मंत्री से करेंगे शिकायत
शहर में लगे पांचों आरओ प्लांट नगर पालिका क्षेत्र में आते हैं। जिलाधिकारी ने एडीएम को आदेश दिए थे कि वह इनको नगर पालिका प्रशासन को हैंडओवर करवाएं। पालिका प्रशासन की हठधर्मिता के चलते प्लांट हैंडओवर नहीं हो रहे हैं। इसी का नतीजा है कि प्लांटों की देखरेख नहीं हो पा रही है और सभी बंद पड़े हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका प्रशासन ने अगर पांचों आरओ प्लांटों को अपने अंडर में न किया तो इसकी शिकायत नगर विकास मंत्री आजम खां से की जाएगी। प्लांट किसी भी सरकार में लगे हों लेकिन इसकी देखरेख की जिम्मेदारी सबकी है। आखिर इनमें खर्च किया गया पैसा जनता की गाढ़ी कमाई है।-विश्वास गुप्ता, महानगर अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी

प्लांट चालू न हुए तो धरना-प्रदर्शन
शहर में लगे आरओ प्लांट आखिर किन कारणों से बंद पड़े हैं इसकी जांच-पड़ताल करवाई जाएगी। शीघ्र ही जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आरओ प्लांटों को चालू करवाए जाने की मांग करेंगे। फिर भी अगर सुनवाई न हुई तो जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा।-सर्वेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष, भाईचारा एकता संस्थान

स्वयं जाकर करेंगे पड़ताल
शहर में लगे आरओ प्लांट आखिर क्यों बंद पड़े हैं इसकी भाजयुमो जानकारी करेगा। इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मांग की जाएगी कि आरओ प्लांट को चालू करवाए जाएं। जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी शुरू किया जाएगा।-अजित महाजन, जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा

संगठन लड़ेगा लड़ाई
शहर में लगे आरओ प्लांट जिला प्रशासन की उदासीनता के चलते बंद पड़े हैं। मानवाधिकार संगठन इन आरओ प्लांट को चालू करवाए जाने के लिए हर लड़ाई लड़ेगा। शीघ्र ही प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में आरओ प्लांट चालू करवाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन दिया जाएगा। जनता की समस्याओं को मानवाधिकार संगठन प्राथमिकता से उठाता है और यह जनता से जुड़ी बेहद ही पेचीदा समस्या है।-रश्मि चौरसिया, जिलाध्यक्ष, मानवाधिकार संगठन महिला मोर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed