{"_id":"6ec5f2ec541d0c786ce2a4add311600a","slug":"rmpura-contracted-dengue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू की चपेट में रम्पुरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू की चपेट में रम्पुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Mon, 05 Oct 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव रम्पुरा में डेंगू का कहर है। एक ही परिवार के दो लोगों समेत गांव के आठ लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। इनमें छह लोगों का कानपुर में इलाज चल रहा है। दो मरीज जिले के नर्सिंग होम में भर्ती हैं। जानकारी देने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव मेें जाने की जहमत नहीं उठाई। ग्रामीणों में स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के खिलाफ नाराजगी है।
विज्ञापन
रम्पुरा में डेंगू की चपेट में आठ लोग आ चुके हैं। रावेंद्र दुबे के पुत्र प्रवीन दुबे को आठ दिन से बुखार आ रहा था। खून की जांच कराने पर डेंगू की पुष्टि हुई। हालत में सुधार होने पर डाक्टर ने अस्पताल से छुट्टी कर दी। गांव के अभय मिश्रा की पत्नी रचना मिश्रा, राजीव कटियार के पुत्र सिंकी कटियार, इनकी पत्नी ज्ञानवती, पवन की पुत्री शक्ति कटियार, अरविंद कटियार की पुत्री रिशू कटियार, इनका पुत्र सिंकू कटियार को डेंगू होने की जांच मेें पुष्टि हुई।
विज्ञापन
प्राइवेट अस्पताल में उपचार से लाभ न मिलने पर इन मरीजों को परिजन कानपुर ले गए हैं। यहां प्राइवेट अस्पताल में इनका उपचार चल रहा है। इसी गांव के वेदराम यादव के पुत्र गुड्डू यादव को डेंगू हुआ है। यह शहर के प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती है। संदीप कटियार ने बताया कि गांव में डेंगू का कहर फैला हुआ है। स्वास्थ्य टीम को गांव में भेजने के लिए सीएमओ को फोन किया था।
विज्ञापन
सीएमओ ने कहा कि डेंगू के उपचार की कोई व्यवस्था नहीं है। जरूरत पड़ने पर टीम को गांव में भेजा जाएगा। लोहिया में खून की जांच कराने के बाद रिपोर्ट भी समय पर नहीं दी जाती है। इस कारण मरीजों को प्राइवेट पैथोलॉजी में जांच करानी पड़ती है।