फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Retired BDO own son broke

रिटायर्ड बीडीओ के पुत्र ने तोड़ा दम

Fri, 20 May 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Fri, 20 May 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Retired BDO own son broke
रिटायर्ड बीडीओ के पुत्र की मौत पर गमगीन परिजन। - फोटो : अमर उजाला
हमलावरों की गोली से घायल रिटायर्ड बीडीओ के पुत्र की कानपुर स्थित अस्पताल गेट पर पहुंचते ही मौत हो गई। परिजन शव लोहिया अस्पताल ले आए। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की रिपोर्ट हत्या में तरमीम कर ली गई है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के गांव नरायनपुर निवासी रिटायर्ड बीडीओ रामभरोसे जाटव का पुत्र संजय कुमार बुधवार रात सातनपुर मंडी के पास मोबाइल रिचार्ज कराने गया था। वह बाइक से घर लौट रहा था। गुंजनबिहार कालोनी बगिया और राजू श्रीवास्तव के मकान के बीच बाइक सवार हमलावरों ने संजय को रोक लिया और कनपटी तथा पेट में गोली मार दी। दो गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे लोहिया अस्पताल समेत दो अन्य प्राइवेट अस्पतालों में परिजनों ने भर्ती कराया।
विज्ञापन


घायल के भाई विजय सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। हालत गंभीर होने पर गुरुवार तड़के यहां से उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया था। परिजन घायल संजय को लेकर कानपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के गेट पर ही पहुंचे थे कि उसकी मौत हो गई। दोपहर करीब 2 बजे परिजन उसका शव लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर आईटीआई चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार और आवास विकास चौकी प्रभारी मिर्जा सदरे आलम बेग अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने जानलेवा हमले की रिपोर्ट हत्या में तरमीम कर ली है। कोतवाल देवेंद्र शर्मा ने बताया कि हत्यारों का सुराग लगाया जा रहा है। मृतक के परिजनों से घटना के बारे में दोबारा जानकारी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed