{"_id":"5ec165388ebc3e904f43981d","slug":"report-on-son-and-daughter-in-law-poisoning-and-killing-five-farrukhabad-news-knp560634821","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू समेत पांच पर बेटे को जहर देकर मारने का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहू समेत पांच पर बेटे को जहर देकर मारने का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
बहू समेत पांच पर बेटे को जहर देकर मारने की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला रवन्ना गुलजार बाग निवासी एक युवक की ससुराल में मौत हो गई थी। पीड़ित मां ने कोर्ट के आदेश पर बहू, उसके पिता, भाइयों और बहनोई पर जहर देकर हत्या करने का मामला दर्ज कराया है।
रवन्ना गुलजार बाग की राजवती ने दर्ज कराए मुकदमे में कहा कि उसके पुत्र घनश्याम की शादी डेढ़ साल पहले एटा जिले के अलीगंज के गांव भग्गू नगला की बसंती देवी के साथ हुई थी। सात दिसंबर 2019 को घनश्याम ने 20 हजार रुपये लिए और कहा कि बसंती की तबियत ठीक नहीं है। वह ससुराल चला गया।
उसी दिन शाम को बसंती का फोन आया कि घनश्याम की हालत खराब है। वह जाने की तैयारी कर रही थी कि तभी बसंती ने फोन करके घनश्याम की मौत की जानकारी दी। वह रात को ही शव लेकर आ गई। आरोप है कि घर में ससुरालियों ने सामान भी लूट लिया।
विज्ञापन
पीड़ित की तहरीर पर जब पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया, तो अदालत की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर घनश्याम की पत्नी बसंती देवी, रवन्ना गुलजार बाग के ही बसंती के बहनोई पर्मोद पुत्र लालता प्रसाद, भग्गू नगला के कृपाल और उनके पुत्र रवि, नन्नकू पर बेटे की जहर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। ।