{"_id":"68b7479f46d94247780ad7a8","slug":"report-of-kidnapping-of-bicycle-mechanic-on-six-people-including-sp-leader-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-129261-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सपा नेता सहित छह पर साइकिल कारीगर के अपहरण की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सपा नेता सहित छह पर साइकिल कारीगर के अपहरण की रिपोर्ट
विज्ञापन
अमृतपुर। थाना क्षेत्र के गांव गुजरपुर पमारान निवासी साइकिल कारीगर ओमवीर के अपहरण की रिपोर्ट पुलिस ने डेढ़ माह बाद दर्ज की है। सपा नेता समेत छह लोगों को आरोपी बनाया गया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह के आदेश पर की गई।
पीड़ित की पत्नी धरमशीला ने एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके पति की मुख्य सड़क पर साइकिल की दुकान है। 20 जुलाई की शाम वे दुकान बंद कर घर आए और कपड़े बदलकर खाना खाने की बात कहकर अपने परिचित रामू यादव के साथ निकल गए। इसके बाद वे घर नहीं लौटे। जब देर रात तक ओमवीर वापस नहीं आए तो परिवारजन ने खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
21 जुलाई को पीड़िता की सास राजेश्वरी ने थाने में तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने केवल गुमशुदगी दर्ज कर मामले को टाल दिया। इसके बाद धरमशीला ने 29 जुलाई को पुलिस अधीक्षक को भी प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।एएसपी को दोबारा आवेदन देने पर थाना प्रभारी मोनू शाक्य ने सपा नेता व पूर्व प्रधान देवेंद्र यादव, रामू यादव, गुलाब सिंह उर्फ तिलक, सुरजीत यादव, श्यामवीर और बंटी उर्फ रामऔतार के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया।थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर साइकिल कारीगर की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस सभी आरोपियों की गतिविधियों पर निगरानी रखे हुए है।