फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Report filed against husband and brother-in-law for forcing a woman into prostitution

Farrukhabad News: महिला से देह व्यापार कराने में पति व देवर पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 14 Oct 2024 03:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Report filed against husband and brother-in-law for forcing a woman into prostitution
कमालगंज। दहेज में एक लाख रुपये न देने पर पति व देवर ने महिला के भोजन में नशीला पदार्थ मिलाकर साथियों से शारीरिक संबंध बनवाए। संबंध बनाने के कुछ फोटो व वीडियो भी मोबाइल में कैद कर लिए। महिला ने विरोध किया तो इन लोगों ने देह व्यापार कराया। पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पति अरविंद कुमार सक्सेना, देवर संजय सक्सेना व अज्ञात के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि उसका विवाह हिंदू रीति रिवाज से 07 जुलाई 2018 को अरविंद के साथ हुआ था।
विज्ञापन

शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न करने पर उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। उसने दहेज देने से मना किया तो पति और देवर ने घर पर खाना पकाने से मना कर दिया। सभी होटल से खाना लाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साजिश के तहत दोनों होटल से लाए खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे खिलाते थे, जिससे वह बेहोश हो जाती थी। बेहोशी की हालत में दोनों साथियों के उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते थे। इस दौरान अश्लील फोटो और वीडियो भी आरोपियों ने मोबाइल में कैद कर लिए।
एक दिन वह बिना खाए ही सो गई। तब उसे हकीकत पता चली। उसने इसका विरोध कर पति से कहासुनी की। पति और देवर ने धमकी दी कि जो काम बेहोशी में होता था, अब वह होश में करना होगा, नहीं तो वीडियो व फोटो इंटरनेट पर वायरल कर देंगे।

पति-देवर देह व्यापार करवाने लगे। विरोध पर जान से मारने का प्रयास करते थे। फरीदाबाद ले जाकर भी साथियों से जबरन शारीरिक संबंध बनवाए। छह सितंबर को उसने मारपीट की शिकायत मायके में की। इस पर उसके माता- पिता ससुराल आए तो देवर और पति ने उनके साथ भी मारपीट की।
प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed