फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ray service stalled at Lohia Hospital, patients returned

Farrukhabad News: लोहिया अस्पताल में डिजिटल एक्सरे सेवा ठप, लौटे मरीज

Sat, 30 May 2026 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 30 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
ray service stalled at Lohia Hospital, patients returned
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में डिजिटल एक्सरे यूनिट का केबल फुंकने से दूसरे दिन भी एक्सरे नहीं हो सके। 90 से अधिक मरीजों को बिना एक्सरे के लौटना पड़ा। सोमवार को इंजीनियर के आने की संभावना है। ऐसे में पांच दिन में 400 से अधिक मरीजों को भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल के डिजिटल एक्सरे यूनिट का अलग जनरेटर व बिजली व्यवस्था है। इसके लिए जनरेटर रूम से तीन फेस की पावर केबल डाली गई है। इस केबल में कई दिन से कम-ज्यादा वोल्टेज आ रहे थे। यूनिट कर्मियों ने इसकी जानकारी अस्पताल के बिजली महकमे को दे दी थी। मगर इसमें सुधार नहीं किया गया। बृहस्पतिवार दोपहर में चंद एक्सरे हो पाए थे कि अचानक पूरी यूनिट की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। यही नहीं कंप्यूटर सिस्टम का सॉफ्टवेयर भी करप्ट होकर बंद हो गया। इससे पूरी यूनिट में अंधेरा छा गया। यूनिट में शुक्रवार को भी मरम्मत का काम न हो पाने से एक्सरे कराने आने वाले मरीज लौट गए।
विज्ञापन


एक्सरे टेक्नीशियन पवन राजपूत ने बताया कि बिजली आपूर्ति ठप होने से कंप्यूटर भी खराब हो गए। हर रोज औसतन 90 मरीजों के एक्सरे होते हैं। इंजीनियर से बात की है। सोमवार को आने के लिए कहा है। यदि मशीन सही हो जाएगी, तभी मरीजों के एक्सरे हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट एक साल से बंद फेस को नहीं कराया चालू
एक्सरे यूनिट में तीन फेस बिजली केबल डाली गई थी। इसमें एक फेस करीब एक साल से खराब पड़ा है। लिहाजा दूसरे फेस की बिजली से ही काम चलाया जा रहा था। अस्पताल की बिजली विंग ने खराब फेस को सही नहीं कराया। यदि पहले ही सही करवा दिया जाता, तो एक्सरे यूनिट बंद होने से बच सकती थी।

कोट्स
संबंधित कंपनी को मेल और फोन कर सूचना दी गई है। बिजली आपूर्ति सही कराने के लिए भी निर्देशित कर दिया। शनिवार तक बिजली व्यवस्था बहाल करवा दी जाएगी। इंजीनियर आने पर अन्य मरम्मत का काम करेगा।



डॉ. जगमोहन शर्मा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed