फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rathore Sahu tableau of society

राठौर साहू समाज की झांकी में राष्ट्रपिता के वेश में सजा स्वरूप।·

Sat, 03 Oct 2015 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद। Updated Sat, 03 Oct 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
Rathore Sahu tableau of society
शुक्रवार को गांधी जयंती पर नगर पालिका कार्यालय में चेयरमैन वत्सला अग्रवाल झंडा फहराया। उन्होंने गांधी प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। तहसील सदर में एसडीएम सदर, रजिस्ट्री कार्यालय में उप निबंधक राजेश मिश्र और डूडा में पीओ डूडा अतुल यादव ने झंडा फहराया।
विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय फतेहगढ़ में प्रभारी जिला न्यायाधीश मोहम्मद मतीन खां ने झंडा फहराया। जिला सर्वोदय मंडल ने मदारवाड़ी स्थित गांधी आश्रम से प्रभातफेरी निकाली गई। टाउनहाल में रैली के समापन के बाद सर्वोदय मंडल के पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन


 सभा में बजरंगबहादुर सिंह ने कहा नगर पालिका प्रशासन ने गांधी जयंती पर भी शहर में सफाई नहीं करवाई। रामहौसला सिंह, अनिल कुमार सिंह, मुद्रिका यादव, लक्ष्मण सिंह, रूपेश गंगवार, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने भी टाउनहाल स्थित गांधी प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया।

जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने कहा गांधी जी को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।  महामंत्री डा. दिनेश अग्निहोत्री,क शिवम तिवारी, अनिल तिवारी, राजेंद्रनाथ मिश्र, ऋषभ अग्निहोत्री, जितेंद्र सिंह, मनोज त्रिवेदी, नावेद अल्वी आदि मौजूद रहे। महाराजा हरिश्चंद्र महाविद्यालय में महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री को याद किया गया।
 अभिषेक अग्निहोत्री, सचिव डा. हरिश्चंद्र तिवारी, रोहित तिवारी, राहुल तिवारी, शिखा दीक्षित, डा. सरिता श्रीमाली, गजेंद्र सिंह राजपूत, गुरुवचन सिंह, लोकपाल सिंह, सुनील शुक्ल आदि मौजूद रहे। क्षेत्रीय गांधी आश्रम खादी भंडार फतेहगढ़ में यदुनंदन गोस्वामी ने झंडा फहराया।

गांधी आश्रम के प्रबंधक जयप्रकाश पांडेय, राजेंद्र सिंह, बब्बनराम, श्यामप्रकाश दुबे, राजेश यादव, रवींद्र वैश्य और अनिल अग्रवाल आदि मौजूद रहे। उधर, भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भी महात्मा गांधी को याद किया। नगर अध्यक्ष संजू शर्मा, शैलेंद्र राजपूत, नगर महामंत्री सरल त्रिवेदी, शिवम दुबे, जुगनू खां, अभिषेक त्रिवेदी, इसरार अंसारीआदि मौजूद रहे।

 भारत स्वाभिमान ट्रस्ट फतेहगढ़ कार्यालय में गांधी जी याद किए गए। जिला उपाध्यक्ष दिवाकरनंद दुबे, गौरव बाथम, नंदकिशोर शुक्ल, राकेश कुमार द्विवेदी, स्नेहलता यादव, चंद्रप्रकाश बाथम आदि मौजूद रहे। इधर, समाजवादी पार्टी ने गुरगांव देवी मंदिर से गांधी जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई।

 सातनपुर आलू मंडी में हुई सभा में बापू और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया गया। जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, सतीश दीक्षित, अरविंद साहू आदि मौजूद रहे। आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में गांधी जी और लालबहादुर शास्त्री याद किए गए।

आवास विकास स्थित रिप्स निर्धन विकलांग सेवा शिक्षण संस्थान में अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह फौजी ने झंडा फहराया। उन्होंने अनाथ बच्चों को जूते-मोजे बांटे। मनोज चतुर्वेदी ने बच्चों को बिस्किट बांटे। वसारत मिर्जा, दिव्या पाठक, ज्योति मिश्र, सौरभ, रोहित, नीलम यादव, पुष्पा, सोनी, मंजू देवी, कपूरी देवी और आशाराम आदि मौजूद रहे।

मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत मोहम्मदाबाद, कोतवाली मोहम्मदाबाद और जवाहर नवोदय विद्यालय में झंडारोहण कर बापू और लाल बहादुर शास्त्री को या द गिकया गया। ईओ सर्वेश कुमार, कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी राजकुमार सिंह, एडीओ पंचायत सुरेंद्र सिंह, प्राचार्य एके गुप्ता और एसओ भीम सिंह जावला मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed