फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   rape

दरोगा पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

Tue, 27 Jul 2021 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
rape
फर्रुखाबाद। शादीशुदा दरोगा को दूसरी शादी करना महंगा पड़ गया है। दूसरी पत्नी ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर डीजीपी से शिकायत की थी। जांच में मामला सही पाए जाने पर सीओ ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। छह महीने बाद दरोगा सेवानिवृत्त होने वाला है। देर रात मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी जिले के गोला थाना क्षेत्र के एक गांव महिला ने एक जुलाई को डीजीपी को शिकायतीपत्र भेजा था। इसमें आरोप लगाया कि फर्रुखाबाद शहर कोतवाली में तैनात दरोगा जितेंद्र कुमार शुक्ला ने खुद को अविवाहित बताकर वर्ष 2005 में उसके साथ शादी कर ली। शादी के बाद तीन बच्चे हुए। इसके बाद पता चला कि जितेंद्र कुमार शादीशुदा हैं। उनकी पहली शादी 1979 में लखीमपुुर खीरी की युवती से हुई थी। उसके ससुर शिक्षा विभाग में एसडीआई और सास शिक्षिका थीं।
विज्ञापन

महिला के अनुसार जानकारी होने के बाद दरोगा ने बताया था कि पत्नी माता-पिता के पास रहती है, इसलिए दूसरी शादी की है। महिला का आरोप है कि पहली शादी का खुलासा होने के बाद भी दरोगा उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर बच्चों को मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय कागजों में पहली पत्नी का नाम दर्ज कराया है। पेंशन में भी पहली पत्नी को ही उत्तराधिकारी बताया है।
डीजीपी ने एसपी अशोक कुमार मीणा को जांच कराकर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। सीओ अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा ने जांच के बाद दरोगा के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाल को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इसमें बताया कि दरोगा इस समय न्यायालय सुरक्षा में ड्यूटी पर तैनात हैं। सीओ ने बताया कि जांच में दरोगा दोषी पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed