फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ranjana became the carrier of women's self reliance and social upliftment

Farrukhabad News: महिलाओं के स्वावलंबन व सामाजिक उत्थान की वाहक बनीं रंजना

Sun, 06 Aug 2023 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Ranjana became the carrier of women's self reliance and social upliftment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कमालगंज। ग्रामीण महिलाओं के स्वावलंबन व सामाजिक उत्थान की जली लौ गरीब परिवारों में खुशहाली रोशन कर रही है। गदनपुर देवराजपुर की रंजना इसकी वाहक बनी हैं। गांव के वाल्मीकि परिवारों की महिलाओं ने भी आर्थिक सशक्तिकरण की ओर मजबूत कदम बढ़ाए हैं। दूसरे ब्लाक के गांवों में भी उनके प्रयास रंग ला रहे हैं।
ब्लाक क्षेत्र के गदनपुर देवराजपुर की रंजना के सामने पति की अल्प आय से घर के साथ ही बच्चों की अच्छी पढ़ाई की समस्या ने परेशान किया तो उन्होंने खुद स्वावलंबन की नींव खड़ी करने की ठान ली। दिसंबर 2020 में उन्होंने श्रीकृष्ण महिला स्वयं सहायता समूह का गठन कर घर में ही परचून की दुकान से काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन

गांव की नन्हीं बिटिया के पति रामअवतार वाल्मीकि का निधन हुआ तो नन्हीं को अपने नाम से आगे निकल बड़ा बनने व आगे बढ़ने का हौसला दिया। समूह में जोड़कर उन्हें बकरी पालन कराया। उषा वाल्मीकि को भी पशुपालन से जोड़ा। गांव की बेटियों को शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए लड़कियों का विद्यालय में दाखिले की मुहिम चलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिलाई केंद्र में खिल रहे हुनर व रोजगार के फूल-
अपनी पंचायत में क्रांतिकारी प्रेरणा महिला ग्राम संगठन को आकार दिया तो अपने समूह की महिलाओं के साथ ही गांव के अन्य समूहों की महिलाओं को आगे बढ़ाने के मिशन में वह जुट गईं। झलकारीबाई समूह की किरन शंखवार का सिलाई केंद्र शुरू कराया। केंद्र में न केवल महिलाएं बल्कि पढ़ाई कर रही बेटियां भी हुनरमंद बन रहीं। कई महिलाएं सिलाई सीखने के बाद सिलाई का काम करने लगीं।
---------

दूसरी ग्राम पंचायतों में भी जल रही आत्मनिर्भरता की मशाल-
आंतरिक सामुदायिक रिसोर्स पर्सन(आइसीआरपी) के रूप में दूसरी ग्राम पंचायतों में उन्होंने गरीब परिवारों की महिलाओं को जागरूक कर उन्हें समूहों से जोड़ा और रोजगार शुरू कराए। बढ़पुर ब्लाक की सिरमौरा तराई, रामपुर ढपलपुर, खारबंदी नगला बजीर, सरैया सहित छह पंचायतों में ग्राम संगठन का गठन कर आजीविका मिशन को मजबूत बनाया। रंजना कहती हैं कि गांव के लोगों को दूध का वाजिव दाम मिले। इसके लिए डेरी केंद्र खोलने की रूपरेखा बनाई गई है।

उन्होंने कहा कि सरकार गांव की महिलाओं को मजबूत बनाने का प्लेटफार्म दे रही है। इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाना उनका मकसद है, क्योंकि स्वावलंबन से ही गरीबों की सामाजिक मजबूती का रास्ता बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed