फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ramnagaria: The Banaras Acharya will perform Ganga Aarti

कुंभ मेले की तर्ज पर रामनगरिया में बनारस के आचार्य कराएंगे गंगा आरती

Sat, 23 Jan 2021 10:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Ramnagaria: The Banaras Acharya will perform Ganga Aarti
मेला रामनगरिया में अलाव न जलने से परेशान बैठे साधु। - फोटो : FARRUKHABAD
रामनगरिया : बनारस के आचार्य कराएंगे गंगा आरती
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पांचाल घाट स्थित गंगा तट पर भक्तों की संख्या बढ़ रही है। शनिवार को एसडीएम सदर ने मेला रामनगरिया का निरीक्षण कर उद्घाटन स्थल का चयन किया। इस बार कुंभ मेले की तर्ज पर मेले में बनारस के आचार्य आरती कराएंगे।
पांचाल घाट गंगा तट पर मेला रामनगरिया में एक माह के कल्पवास के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। 28 जनवरी को मेले का शुभारंभ होना है। शनिवार को एसडीएम सदर अनिल कुमार ने डीपीओ भारत प्रसाद व सीओ राजवीर सिंह के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मेला उद्घाटन के लिए गंगा तट पर 300 वर्ग मीटर स्थान का चयन किया। उद्घाटन के दिन इस परिधि में आने वाले करीब 20-25 पंडों के घाट हटाए जाएंगे।
विज्ञापन

गंगा आरती की जिम्मेदारी आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ला को दी गई है। उन्होंने आरती के लिए बनारस से आचार्यों की टोली बुलाई है। इससे गंगा आरती का दृश्य भी इस बार कुछ अलग दिखेगा। एसडीएम ने बताया मेला उद्घाटन का पहला निमंत्रण कार्ड गंगा मइया को समर्पित किया जाएगा। एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान साधु-संतों से मेला में व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के साथ और सुधार के लिए सलाह ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्वासा ऋषि आश्रम क्षेत्र में और होगा समतलीकरण
गंगा तट पर लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए क्षेत्र और बढ़ाया जाएगा। इसके लिए एसडीएम ने दुर्वासा ऋषि आश्रम क्षेत्र में पड़ी भूमि का समतलीकरण कराने के निर्देश दिए। इससे श्रद्धालु आसानी से अपनी राउटी लगा सकें।
मेले में मिली गंदगी, ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश
एसडीएम को निरीक्षण के दौरान मेला क्षेत्र में गंदगी मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सुधार न होने पर मेला प्रबंधक को ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

तेज रफ्तार में चलाई मोटरबोट तो होगी कार्रवाई
निरीक्षण के दौरान एसडीएम को जानकारी मिली कि पीपों के पुल के पास से नाविक तेज रफ्तार में मोटरबोट दौड़ाते हैं। इससे पुल को नुकसान होने की आशंका है। एसडीएम ने मेला प्रभारी निरीक्षक जयंती प्रसाद को नाविकों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पुल के पास तेज रफ्तार में नाव दौड़ाने वाले नाविकों पर कार्रवाई कर नाव बंद कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed