फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ramganga 10 cm above danger level, eight villages submerged

Farrukhabad News: रामगंगा खतरे से 10 सेंटीमीटर ऊपर, आठ गांव जलमग्न

Sun, 17 Sep 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 17 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Ramganga 10 cm above danger level, eight villages submerged
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। रामगंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर चल रहा है। आठ गांवों में पानी भरने से बाढ़ का कहर दिखने लगा है। कई गांवों में कटान होने से ग्रामीण कच्चा मकान तोड़ने में जुटे हैं।
विज्ञापन

रामगंगा ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। शनिवार को रामगंगा नदी का जलस्तर 137.05 मीटर से बढ़कर 137.20 मीटर पर पहुंच गया है। 15 सेंटीमीटर बढ़ने से स्थिति और खराब होने लगी। खतरे का निशान 137.10 मीटर पर है। जलस्तर बढ़ने से गांव हीरानगर व खाखिन को जाने वाला रास्ता जलमग्न होने से आवागमन बंद हो गया।
विज्ञापन

अमैयापुर मार्ग पर डेढ़ फीट से अधिक तेज बहाव के साथ पानी बह रहा है। इससे लोग परेशान हैं। गांव गुलरिया भावन, तेरा अकबरपुर, खुटिया, महमदपुर, हुसेनापुरा, नौआनपुरवा, कुंवरपुरा, नवादा आदि में बाढ़ का पानी भर गया है। इससे पक्के मकान वाले छतों और कच्चे घरों के लोग ऊंचे स्थानों की ओर जाने लगे हैं। गांव अलादपुर भटौली में रामगंगा नदी बढ़ी तेजी से कटान करने लगी हैं। इससे भयभीत इंद्रपाल, बलबीर, जयसिंह, कुलदीप, जोगराज, गंगाराम मकान तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम रवींद्र सिंह व तहसीलदार कर्मवीर सिंह ने गांव पहुंच कर कटान का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से घर छोड़कर स्कूल में जाने को कहा। एसडीएम ने कानूनगो अजय शुक्ला व लेखपाल सुबोध गुप्ता को जगह नाप कर देने के आदेश दिए। ग्राम पंचायत हुसैनपुर हड़ाई में आबादी की जमीन खाली पड़ी है। उसको देने की बात लेखपाल ने कही, तो एसडीएम और तहसीलदार ने मौका मुआयना किया। इसकी जानकारी होने पर हुसैनपुर हड़ाई के लोगों ने विरोध किया। एसडीएम ने ग्राम प्रधान को बुलाकर सहयोग करने को कहा है। लेखपाल ने आठ लोगों के लिए जमीन नाप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed