फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ram Barat taken out with great fanfare; Kali *akhadas* displayed their skills.

Farrukhabad News: धूमधाम से निकली राम बरात, काली के अखाड़ों ने दिखाए करतब

Tue, 13 Oct 2026 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Ram Barat taken out with great fanfare; Kali *akhadas* displayed their skills.
फर्रुखाबाद। शहर में सरस्वती रामलीला मंडल की ओर से रेलवे रोड से भगवान राम की बरात निकाली गई। 42 झांकियाें ने मनमोह लिया। जयश्रीराम के नारों से शहर गूंजता रहा। काली के अखाड़ों में कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। नेहरू रोड को झालरों से सजाया गया।
विज्ञापन

सरस्वती भवन में गणेश, भगवान राम के पूजन के साथ बरात का शुभारंभ हुआ। सबसे आगे एटा से आया घोड़ा ताज चल रहा था। उसके पीछे श्रीगणेश, मां सरस्वती, खाटूश्याम, शंकर-पार्वती, बाबा नीमकरोरी, तुलसी-शालिग्राम, विष्णु-लक्ष्मी, काली, बटुक भैरव, बाल कृष्ण, गोविंद, द्वारका धीश, चंद्रदेव, गंगा, पशुराम, दुर्गा, दशरथ और चारों भाइयों श्रीराम-लक्ष्मण-भरत-शत्रुघ्न समेत 42 झांकियों ने मन मोह लिया। महाराष्ट्र, आगरा, कासगंज के बैंड, इलाहाबाद की चौकी, चंदौसी के ढोल की धुन पर बराती झूमते दिखे। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर बरात का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

बरात चौक से घुमना, साहबगंज चौराहा, नाला मछरट्टा, गुदड़ी, पक्कापुल, किराना बाजार, चौक होकर सरस्वती भवन पर समापन हुआ। काली के अखाड़े में शामिल कलाकारों ने हैरत करने वाले करतब दिखाए। शोभायात्रा में संरक्षक मिथलेश अग्रवाल, अध्यक्ष लालजी टंडन, मंत्री दीपक सक्सेना, धीरज सारस्वत, विवेक मिश्रा, राकेश सारस्वत, कृष्णा वर्मा, उज्ज्वल सक्सेना, विजय दुबे मटरलाल, शैलेश खंडेलवाल, जितेंद्र सिंह आदि व्यवस्था में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed