फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Raksha Bandhan will fight Modi and Akhilesh 'screw

रक्षाबंधन पर लड़ेंगे ‘मोदी और अखिलेश’ के पेंच

Thu, 04 Aug 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Thu, 04 Aug 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan will fight Modi and Akhilesh 'screw
पतंग की दुकान। - फोटो : अमर उजाला
इस बार रक्षाबंधन पर ‘मोदी और अखिलेश’ आसमान में पेंच लड़ाते नजर आयेंगे। पतंगबाजी को पॉलिटिकल रंग देते हुए कारीगरों ने राजनेताओं की पतंग पर उनके फोटो उतारें हैं। हालांकि इस बार पतंग उद्योग पर छाए सन्नाटे से विक्रेता परेशान हैं।
विज्ञापन



रक्षाबंधन पर्व पर कायमगंज में वर्षों पुरानी पतंगबाजी की परंपरा चली आ रही है। इसको लेकर इस बार भी पतंगसाजों ने दुकानों पर मांझा और पतंगों का स्टाक कर रखा है। मोदी, अखिलेश, राजनाथ, मायावती, राहुल गांधी, केजरीवाल के चेहरे वाले फोटो और बरेली के बने मांझे और चाइनीज मांझे की डिमांड ज्यादा है।
विज्ञापन



हालांकि ग्राहकों की कम भीड़ पतंग विक्रेताओं को परेशान कर रही है। पतंग विक्रेता शिव कुमार बताते हैं कि उनका परिवार पिछले 30 वर्षों से पतंग व्यवसाय कर रहे हैं और रक्षाबंधन आते-आते लगभग तीन लाख का व्यवसाय कर लेते थे लेकिन इस वर्ष अभी तक मात्र चार हजार रुपये का ही व्यवसाय कर पाए हैं। वहीं, पतंग विक्रेता आमोद कुमार ने बताया कि इस बार पतंग व मांझे की बिक्री कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पतंग विक्रेता उमेश ने बताया कि 1 रुपये पन्नी वाली पतंग की बिक्री ज्यादा है लेकिन उसमें कोई मुनाफा भी नहीं है। तंबाकू व्यवसायी जगेंद्र सिंह उर्फ मल्लू यादव कहते हैं कि बच्चों में मोबाइल गेम व टीवी की ओर आक र्षित हैं इसलिये पतंग की कम बिक्री का प्रमुख कारण है। वही नीरज गंगवार बताते हैं कि लोगों की भागदौड़ भरी दिनचर्या व ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ का होना प्रमुख कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed